शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ
शकुनशास्त्र के अनुसार छिपकली का स्त्री और पुरूषों के अलग अलग अंगों पर गिरने का फल भिन्न होता है। यह ठीक उसी प्रकार है जैसे अंग फड़कने का फल स्त्री पुरूषों में अलग-अलग होता है। स्त्री का बायां अंग फड़कना शुभ होता है ठीक उसी प्रकार स्त्री के बाएं अंग पर छिपकली गिरना शुभ और दाएं अंग पर गिरना अशुभ होता है। पुरूषों में यह ठीक उलटा होता है। तो आइये अब देखें किस अंग पर छिपकली गिरने का क्या फल होता है।
कैसे मिलेगा नौकरी अथवा बिज़नेस में बड़ा लाभ? जानिए करियर विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
छिपकली अगर किसी पुरूष के माथे पर दायीं ओर गिरती है तो निकट भविष्य में संपत्ति मिलने वाली है ऐसा माना जाता है। अगर स्त्री के माथे पर बायीं ओर छिपकली गिरे उन्हें भी लाभ होता है। छिपकली का दाएं कान पर गिरना लाभ का सूचक है इससे आभूषण की प्राप्ति होती है। बाएं कान पर छिपकली के गिरने से उम्र बढ़ना माना जाता है।
कैसे मिलेगा नौकरी अथवा बिज़नेस में बड़ा लाभ? जानिए करियर विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के दांए दाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरे तो इसका मतलब है धन संपत्ति की प्राप्ति होगी। जबकि दाएं पैर पर या एड़ी पर छिपकली गिरने से यात्रा होती है, यात्रा लाभप्रद रहती है लेकिन बाएं पैर पर गिरने आर्थिक नुकसान होता है।
कैसे मिलेगा नौकरी अथवा बिज़नेस में बड़ा लाभ? जानिए करियर विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
ऐसा बड़े ही संयोग से होता है लेकिन अगर किसी की नाभि पर छिपकली गिर जाए तो बड़ा ही शुभ माना जाता है। यह संकेत है कि आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने वाली है। अगर किसी व्यक्ति के कमर के बीच में छिपकली गिरे तो यह संकेत है कि आर्थिक लाभ मिलने वाला है।
कैसे मिलेगा नौकरी अथवा बिज़नेस में बड़ा लाभ? जानिए करियर विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)