फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं गलती से भी न करें ये कार्य, माना जाता है अशुभ

Tue, 04 Oct 2022 11:22 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 04 Oct 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth 2022 do not do these things on day of karva chauth
करवा चौथ 2022 - फोटो : social media

हर वर्ष कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। सनातन धर्म में करवा चौथ सुहागन महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार माना गया है। इस दिन शादी-शुदा महिलाएं सोलह शृंगार कर मां करवा की पूजा अर्चना करती हैं और व्रत रखकर अपने पति की सुरक्षा, सुखी दांपत्य जीवन और लंबी आयु की कामना के साथ व्रत रखती हैं। सूर्योदय के समय सरगी ग्रहण करने के बाद सुहागन पूरे दिन निर्जला (बिना पानी) रहती हैं और चंद्रोदय होने पर अर्घ्य देने के बाद उपवास का पारण करती हैं। इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर, 2022 दिन गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन कुछ कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए इन कार्यों से परहेज करना चाहिए।  

karwa chauth 2022 do not do these things on day of karva chauth
करवाचौथ 2022 - फोटो : istock

करवा चौथ पर न पहनें इस रंग के कपड़े
काले रंग के कपड़े पहनना कुछ लोगों को काफी पसंद होता है लेकिन पूजा-पाठ और शुभ कार्यों में काले रंग को वर्जित माना गया है, इसलिए ये बात करवा चौथ के दिन भी ध्यान रखनी चाहिए। सुहागनों को इस दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसके अलावा सफेद रंग के कपड़े भी भूलकर न पहनें।

karwa chauth 2022 do not do these things on day of karva chauth
Karwa Chauth - फोटो : iStock

सुबह देर तक न सोएं
करवा चौथ के दिन सरगी लेने की परंपरा है, ऐसे में देर तक नहीं सोना चाहिए और सूर्योदय से पहले ही स्नान आदि कर लेना चाहिए। इसके अलावा दिन के समय भी नहीं सोना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth 2022 do not do these things on day of karva chauth
Karwa Chauth - फोटो : iStock

इन चीजों का नहीं करना चाहिए दान
करवा चौथ का दिन वैसे तो काफी शुभ होता है, लेकिन इस दिन कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए। दरअसल इस दिन सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए से इस दिन सफेद वस्तुओं के बचना चाहिए। करवा चौथ पर दूध, सफेद कपड़े, चावल और सफेद मिठाई जैसी चीजें दान में नहीं देनी चाहिए।

विज्ञापन
karwa chauth 2022 do not do these things on day of karva chauth
karwa chauth 2022 - फोटो : istock

झगड़ा, अपशब्द बोलने से बचें
घर और परिवार में इस दिन शांति बनाए रखनी चाहिए। खास तौर पर सुहागन महिलाएं जिन्होंने करवा चौथ का व्रत रखा हो, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि झगड़ा न करें और न ही किसी तरह का अपशब्द बोलें। इसके अलावा किसी का भी अपमान करने से बचें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed