Kalashtami Date 2022: हिंदी पंचांग के अनुसार हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी मनाई जाती है। कालाष्टमी के दिन व्रत रखा जाता है और काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव की पूजा की जाती है। काल भैरव भगवान शिव के पांचवे अवतार माने जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि कालाष्टमी के दिन व्रत और विधि-विधान से पूजा करने से जीवन से दुख, दरिद्रता और परेशानी दूर हो जाती है। इस दिन शिवालयों और मठों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें भगवान शिव के रूप में काल भैरव देव का आह्वान किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, भैरव शब्द का अर्थ है भय को हराने वाला। यानी जो उपासक काल भैरव की उपासना करता है काल भैरव उसके सभी प्रकार के भय हर लेते हैं। मान्यता है कि काल भैरव में ब्रह्मा, विष्णु और महेश की शक्तियां समाहित रहती है। ऐसे में आइए आज जानते हैं वैशाख माह में कालाष्टमी कब है और इसकी पूजा पूजा विधि के बारे में....
Kalashtami Vrat 2022: कब है कालाष्टमी व्रत? रोग, दोष, भय से बचने के लिए ऐसे करें काल भैरव की पूजा
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन