फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dharma Karma: इन दो राशि के जातक को भूलकर भी नहीं बांधना चाहिए लाल रंग का कलावा, वरना होगा उल्टा असर

Fri, 13 Dec 2024 06:17 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 13 Dec 2024 06:17 PM IST
सार

लाल रंग को शुभ माना जाता है और इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अक्सर लोग अपनी कलाई पर लाल कलावा बांधते हैं। मगर कुछ राशि के जातकों को कलावा बांधना अशुभ हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Jyotish Upay These 2 Zodiac Sign People Should Not Tie to Red Color Kalava Otherwise Shani Dev Will Get Angry
कलावा - फोटो : Amar ujala
loader

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य का विश्लेषण किया जाता है। इसी तरह, प्रत्येक राशि के जातकों के लिए अलग-अलग उपाय बताए गए हैं। इन उपायों का पालन करने से व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। लाल रंग को शुभ माना जाता है और इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अक्सर लोग अपनी कलाई पर लाल कलावा बांधते हैं। मगर कुछ राशि के जातकों को कलावा बांधना अशुभ हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jyotish Upay These 2 Zodiac Sign People Should Not Tie to Red Color Kalava Otherwise Shani Dev Will Get Angry
कलावा - फोटो : Adobe Stock

लाल धागा पहनने के लाभ 

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार  हाथ में कलावा या लाल धागा बांधने से माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। 
  • इसके साथ ही हनुमान जी की कृपा भी प्राप्त होती है। 
  • मंगल का रंग लाल होता है, तो लाल रंग बांधने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। 
  • लाल रंग का धागा धारण करने से आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होता है।
Jyotish Upay These 2 Zodiac Sign People Should Not Tie to Red Color Kalava Otherwise Shani Dev Will Get Angry
कलावा - फोटो : Adobe Stock

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर और कुंभ राशि के जातकों को लाल रंग का कलावा बांधने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन राशियों के स्वामी ग्रह शनि और शनिदेव को लाल रंग प्रिय नहीं है। इसलिए, इन राशियों के जातक अगर लाल रंग का कलावा बांधते हैं तो शनिदेव प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। आइए सबसे पहले जानते हैं कि लाल धागा पहनने के क्या लाभ होते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyotish Upay These 2 Zodiac Sign People Should Not Tie to Red Color Kalava Otherwise Shani Dev Will Get Angry
कलावा - फोटो : Adobe Stock

इन राशि के जातक को नहीं बांधना चाहिए कलावा
मकर राशि के जातक मेहनती और धैर्यवान होते हैं। लेकिन शनिदेव के प्रतिकूल प्रभाव के कारण इनके जीवन में अक्सर उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। लाल रंग का कलावा बांधने से ये उतार-चढ़ाव और बढ़ सकते हैं। इसलिए मकर राशि के जातक को हाथ में लाल कलावा बांधना चाहिए।

विज्ञापन
Jyotish Upay These 2 Zodiac Sign People Should Not Tie to Red Color Kalava Otherwise Shani Dev Will Get Angry
कलावा - फोटो : Adobe Stock

कुंभ राशि के जातक बुद्धिमान और रचनात्मक होते हैं। लेकिन ये थोड़े अहंकारी भी होते हैं। लाल रंग का कलावा बांधने से इनका अहंकार और बढ़ सकता है और ये दूसरों से दूर होते चले जाएंगे। इसलिए मकर राशि के जातक को हाथ में लाल कलावा बांधना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed