फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyeshth Purnima 2021: ज्येष्ठ पूर्णिमा का महत्व बढ़ा रहा है ये शुभ योग, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Wed, 16 Jun 2021 05:38 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 16 Jun 2021 05:38 PM IST
सार

  • इस वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा 21 जून 2021 दिन गुरुवार को को पड़ रही है।
  • जानिए ज्येष्ठ पूर्णिमा महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
  • ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि का गुरुवार के दिन पड़ना बेहद ही शुभ संयोग। दोनों ही दिन भगवान विष्णु को समर्पित हैं।

विज्ञापन
jyeshtha purnima 2021 date timing importance puja vidhi and shubh sayog on Purnima
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। प्रत्येक माह, जब शुक्ल पक्ष में चंद्रमा बढ़ते हुए पूर्ण कलाओं में आ जाता है तो पूर्णिमा होती है। शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा आती है। इसके बाद से नया माह आरंभ हो जाता है। इस वर्ष ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि 24 जून को पड़ रही है। इसके बाद आषाढ़ मास आरंभ हो जाएगा। ज्येष्ठ पूर्णिमा को आम बोलचाल की भाषा में जेठ पूर्णिमा या जेठ पूर्णमासी भी कहा जाता है। इस दिन किसी पवित्र नदी या कुंड में स्नान करना बहुत शुभ फलदाई रहता है। इसके अलावा पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर चंद्रमा और भगवान विष्णु की पूजा करने का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन दान-पुण्य का कार्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर एक शुभ संयोग बन रहा है जिसके कारण इस पूर्णिमा का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर क्या शुभ संयोग बन रहा है और क्या है शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि।

 

jyeshtha purnima 2021 date timing importance puja vidhi and shubh sayog on Purnima
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन बन रहा ये शुभ संयोग

इस वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा गुरुवार के दिन पड़ रही है। जहां गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है तो वहीं पूर्णिमा तिथि भी विष्णु जी की पूजा आराधना करने के लिए विशेष महत्व रखती है। इस दिन शुभ, शुक्ल योग भी हैं जो ज्योतिष शास्त्र में शुभ योगों में गिने जाते हैं।  24  जून सुबह 06 बजकर 06 मिनट तक शुभ योग रहेगा इसके बाद शुक्ल योग आरंभ हो जाएगा।

jyeshtha purnima 2021 date timing importance puja vidhi and shubh sayog on Purnima
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
पूर्णिमा तिथि महत्व-

पूर्णिमा तिथि पर दान और पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दिन दान-पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा तिथि को चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ होता है। इस दिन चंद्र पूजा और व्रत करने से चंद्रमा मजबूत होता है। जिससे आपकी मानसिक और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। भगवान विष्णु की पूजा करने से दुखों का नाश होता है और सुखों की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा तिथि पर व्रत रखकर विधिवत विष्णु जी का पूजन करने और चंद्रमा को अर्घ्य देने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यह तिथि मां लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय होती है, इसलिए इस दिन श्री हरि के साथ लक्ष्मी पूजन करने से दरिद्रता का नाश होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jyeshtha purnima 2021 date timing importance puja vidhi and shubh sayog on Purnima
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त-

ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि आरंभ- 24 जून को सुबह 03 बजकर 32 मिनट से

ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि समाप्त- 25 जून की रात 12 बजकर 09 मिनट पर 

विज्ञापन
jyeshtha purnima 2021 date timing importance puja vidhi and shubh sayog on Purnima
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
ज्येष्ठ पूर्णिमा पूजा विधि-
  • ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने का  महत्व माना गया है लेकिन इस समय कोरोनावायरस के चलते घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना सही रहेगा।
  • प्रातः जल्दी स्नान आदि से निवृत होने के पश्चात भगवान का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें। 
  • अब मंदिर में धूप-दीप प्रज्जवलित करें और अक्षत, रोली फल, फूल से पूजा करें।
  • इसके बाद पूरे दिन व्रत रखें शाम के समय पुनः भगवान विष्णु का पूजन करें।
  • पूजन के लिए सूजी या गेहूं के आटे को भूनकर सूखा प्रसाद बनाएं, साथ ही में पंचामृत भी बनाएं।
  • विधिवत मां लक्ष्मी और विष्णु जी का पूजन करें एवं चंद्र दर्शन पूजन करें। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें।
  • चंद्रमा को अर्घ्य देने के पश्चात प्रसाद खाकर व्रत खोले और तत्पश्चात भोजन करें।

 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed