फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indira Ekadashi 2022: कब है इंदिरा एकादशी व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Tue, 13 Sep 2022 07:01 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 13 Sep 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
Indira Ekadashi 2022 date shubh muhurat puja vidhi and mahatv in hindi
कब है इंदिरा एकादशी व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : iStock

Indira Ekadashi 2022: प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी व्रत रखा जाता है। अश्विन मास में कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार इंदिरा एकादशी व्रत 21 सितंबर को है। ये एकादशी पितृपक्ष के बीच में पड़ती है। कहा जाता है कि पितृपक्ष में यदि आपने श्राद्ध के नियमों का पालन नहीं किया है, तो इंदिरा एकादशी के दिन व्रत और पूजा कर सकते हैं। इससे पितरों को शांति मिलती है। इंदिरा एकादशी का व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से पितरों को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इस दिन उपवास करना बहुत फलदाई माना जाता है। इंदिरा एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा करने का प्रावधान है। मान्यता के अनुसार, जो इस दिन व्रत और पूजन करते हैं, उन्हें इस जीवन में सुख भोगने के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं इंदिरा एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूर्ण पूजा विधि... 

Indira Ekadashi 2022 date shubh muhurat puja vidhi and mahatv in hindi
कब है इंदिरा एकादशी व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : iStock

इंदिरा एकादशी व्रत 2022 तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 20 सितंबर दिन मंगलवार को रात 09 बजकर 26 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन 21 सितंबर को रात 11 बजकर 34 मिनट पर होगा। वहीं उदयातिथि के अनुसार, इंदिरा एकादशी व्रत 21 सितंबर बुधवार को रखा जाएगा। 

Indira Ekadashi 2022 date shubh muhurat puja vidhi and mahatv in hindi
कब है इंदिरा एकादशी व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : iStock

इंदिरा एकादशी व्रत 2022 मुहूर्त
इंदिरा एकादशी व्रत वाले दिन प्रातः 06 बजकर 09 मिनट से सुबह 09 बजकर 11 मिनट के बीच पूजा का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद सुबह 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक पूजा का मुहूर्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indira Ekadashi 2022 date shubh muhurat puja vidhi and mahatv in hindi
कब है इंदिरा एकादशी व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : Social media

इंदिरा एकादशी व्रत एवं पूजा विधि
एकादशी तिथि के दिन जल्दी उठकर स्नानादि करके निवृत्त हो जाएं। फिर भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का ध्यान करें और इंदिरा एकादशी व्रत एवं पूजा का संकल्प लें। यदि आपके घर में शालिग्राम हैं, तो पूजा के स्थान पर स्थापित करें या फिर भगवान विष्णु की तस्वीर को स्थापित करें। इसके बाद गंगाजल, रोली, चंदन, धूप, दीप, फल, फूल आदि से पूजन करें। 

विज्ञापन
Indira Ekadashi 2022 date shubh muhurat puja vidhi and mahatv in hindi
कब है इंदिरा एकादशी व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला

इंदिरा एकादशी व्रत का महत्व
 इंदिरा एकादशी का व्रत श्रद्धा पूर्वक करने से मनुष्य को जन्म और मरण के चक्र से मुक्ति प्राप्त होती है। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। यदि इस एकादशी का व्रत करके उसका पुण्य पितरों को समर्पित कर दिया जाए तो उन्हें भी मोक्ष की प्राप्ति होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed