Holika Dahan 2022: देशभर में रंगों के त्योहार होली की तैयारी जोरों पर है। आज यानी 17 मार्च को पूरे भारत में होलिका दहन मनाया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 18 मार्च को को रंगों की होली खेली जाएगी। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक माना जाता है। होलिका की आग में लोग जौ की बाल और शरीर पर लगाए गए उबटन को डालते हैं। माना जाता है कि होलिका दहन करने से आसपास की नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं और जीवन में खुशहाली आती है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन शाम के समय होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के दिन विधि-विधान से पूजा का बहुत महत्व है। साथ ही होलिका दहन की राख को भी काफी लाभकारी बताया जाता है। कहा जाता है कि इसकी राख से जुड़े कुछ उपाय करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। जीवन में खुशहाली और समृद्धि आती है। आइए जानते हैं होलिका दहन की राख से जुड़े कुछ उपाय....
Holika Dahan 2022: होलिका की राख आपको बना सकती है धनवान, इसके उपाय दूर कर देंगे सभी दुख-दर्द
होलिका दहन की राख से जुड़े उपाय
आर्थिक तंगी दूर करने का उपाय
यदि आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो इसे दूर करने के लिए होलिका की राख को लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रख लें। इसके अलावा छोटी सी पोटली बनाकर अपने पर्स में भी रख सकते हैं। माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
यदि आप पर या घर पर किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा हावी है, तो होलिका की राख को ताबीज में बांधकर पहनने से बुरी आत्माओं का साया नहीं रहता है। साथ ही किसी भी तरह के टोने-टोटके का असर भी नहीं होता।
मान्यता है कि किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले होलिका की राख से टीका लगानी चाहिए। ऐसा करने से कामों में सफलता मिलती है।
घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए होलिका की राख की पोटली बनाकर रख लें। किसी भी शुभ मुहूर्त में इसे घर के कोने-कोने में छिड़क दें, इससे घर के झगड़े खत्म होंगे और सुख-शांति बनी रहेगी।