फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2022: कब है हरतालिका तीज? नोट कर लें तिथि, पूजन सामग्री और विधि

Fri, 26 Aug 2022 07:50 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 26 Aug 2022 07:50 PM IST
विज्ञापन
Hartalika Teej 2022 Date Vrat Puja Vidhi Tithi Pujan Samagri Importance and Muhurat
कब है हरितालिका तीज? नोट कर लें तिथि, पूजन सामग्री और विधि - फोटो : istock

Hartalika Teej 2022 Upay: इस साल हरतालिका तीज व्रत 30 अगस्त 2022 को रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां गौरा और भगवान शिव जी की विधि पूर्वक पूजा की जाती है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के द्वारा सुख-सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है। वहीं कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के साथ इस व्रत को रखती हैं। ये निर्जला व्रत होता है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं करवा चौथ की ही तरह शाम को चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है। ऐसे में चलिए जानते हैं हरतालिका तीज की शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में... 

Hartalika Teej 2022 Date Vrat Puja Vidhi Tithi Pujan Samagri Importance and Muhurat
कब है हरितालिका तीज? नोट कर लें तिथि, पूजन सामग्री और विधि - फोटो : istock

हरतालिका तीज 2022 तिथि
कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अगस्त, दिन सोमवार को दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 30 अगस्त, दिन मंगलवार को दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। वहीं उदयातिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 30 अगस्त को रखा जाएगा। 
 

Hartalika Teej 2022 Date Vrat Puja Vidhi Tithi Pujan Samagri Importance and Muhurat
कब है हरितालिका तीज? नोट कर लें तिथि, पूजन सामग्री और विधि - फोटो : istock

पूजन सामग्री 
हरतालिका तीज पूजा के लिए सबसे पहले भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्ति की जरूरत होती है। इसके अलावा पीला वस्त्र, केले का पत्ता, जनेऊ, सुपारी, रोली, बेलपत्र, धतूरा, शमी के पत्ते, दूर्वा, कलश, अक्षत, घी, कपूर, गंगाजल, दही शहद और 16 श्रृंगार का सामान सिंदूर, बिंदिया, मेंहदी, कुमकुम आदि। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2022 Date Vrat Puja Vidhi Tithi Pujan Samagri Importance and Muhurat
कब है हरितालिका तीज? नोट कर लें तिथि, पूजन सामग्री और विधि - फोटो : istock

पूजा विधि 
हरतालिका तीज व्रत के दिन प्रातः काल में उठकर स्नानादि करने के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें। फिर बाद शुभ मुहूर्त के समय हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करने के बाद पूजा आरंभ करें। इस दिन माता पार्वती और शिव जी के साथ उनके पुत्र गणेश की पूजा भी की जाती है। 

विज्ञापन
Hartalika Teej 2022 Date Vrat Puja Vidhi Tithi Pujan Samagri Importance and Muhurat
कब है हरितालिका तीज? नोट कर लें तिथि, पूजन सामग्री और विधि - फोटो : iStock

माता पार्वती, शिव जी और गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमाएं बनाएं। इसके बाद एक चौकी पर स्थापित करें। माता पार्वती को अक्षत, चुनरी, फूल, फल, धूप दीप आदि अर्पित करें। वहीं शिव जी को सफेद चंदन, बिल्वपत्र, भांग, धतूरा आदि अर्पित करें, भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करने चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed