फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Ram Navami 2023: भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी... भगवान राम सिखाते हैं कैसे निभाएं हर संबंध

Thu, 30 Mar 2023 07:19 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 30 Mar 2023 07:19 AM IST
विज्ञापन
Happy Ram Navami Calendar 2023 Wishes Quotes HD Images Messages Whatsapp Facebook Status Wallpapers In Hindi
Ram Navmi 2023: मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के जीवन से सीख लेते हुए उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। - फोटो : अमर उजाला

Happy Ram Navami 2023: आज गुरुवार, 30 मार्च 2023 को देश भर में रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान राम ने भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में पृथ्वी पर जन्म लिया था। चैत्र नवमी की तिथि नवरात्रि की आखिरी तिथि होती है। चैत्र नवरात्रि पर जहां लगातार नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा-उपासना की जाती है वहीं नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी तिथि पर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। नवरात्रि में जहां लगातार शक्ति की उपासना की जाती है वहीं आखिरी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के जीवन से सीख लेते हुए उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। नवरात्रि और रामनवमी का त्योहार हमें कई तरह की सीख देते हैं। क्योंकि शक्ति सपन्न के साथ जीवन में मर्यादा का पालन करना भी बहुत जरूरी होता है। अगर ऊर्जा, शक्ति और शौर्य को संयम और नियमानुसार संतुलन न बैठाया जाय तो इसका परिणाम घातक हो सकता है। भगवान राम का समूचा जीवन मर्यादा में रहते हुए हर तरह के असंभव से असंभव कार्य को बड़ी ही आसानी के साथ किया जा सकता है।  

Happy Ram Navami Calendar 2023 Wishes Quotes HD Images Messages Whatsapp Facebook Status Wallpapers In Hindi
ram navmi 2023 - फोटो : अमर उजाला

पुत्र के रूप में भगवान राम का जीवन और संदेश

भगवान राम ने पुत्र के रूप में एक आदर्श जीवन बिताया। भगवान राम का जीवन एक आदर्श पुत्र रूप में जान जाता है। भगवान राम ने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए फौरन ही राजपाठ को त्याग कर वनवास जाने को तैयार हो गए थे। भगवान राम में वनवास का कारण बनी अपनी मां कैकेयी को सबसे पहला स्थान दिया। भगवान राम के इस आदर्श से हमें ये सीख मिलती है कि माता-पिता की आज्ञा का पालन, उनका सम्मान और उन्हे प्रेम जरूर करना चाहिए।
Happy Ram Navami Calendar 2023 Wishes Quotes HD Images Messages Whatsapp Facebook Status Wallpapers In Hindi
ram navmi 2023 - फोटो : अमर उजाला

पति के रूप में भगवान राम का जीवन और संदेश

भगवान राम के जीवन से वैवाहिक जीवन की अच्छी सीख मिलती है। जब भगवान राम और सीता का विवाह हुआ तब भगवान राम ने मां सीता को वचन दिया कि सीता के अलावा उनके जीवन में और कोई भी स्त्री नहीं आएगी। भगवान राम का यह वचन वैवाहिक जीवन की सबसे मजबूत नींव मानी जाती है। इससे हमें यह सीख मिलती है जीवनसाथी के बीच में एक-दूसरे प्रति सम्मान और पवित्रता हमेशा ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Ram Navami Calendar 2023 Wishes Quotes HD Images Messages Whatsapp Facebook Status Wallpapers In Hindi
ram navmi 2023 - फोटो : अमर उजाला

भाई के रूप में भगवान राम का जीवन और संदेश

भगवान श्रीराम अपने सभी भाईयों से बहुत ज्यादा प्रेम करते थे। वे अपने भाईयों के लिए पिता जैसे थे। भगराम ने जहां लक्ष्मण को हमेशा अपने साथ रखा तो वहीं भरत को उन्होंने मन में खास जगह दी। वहीं जब लंका जाते समय उन्हें हनुमान जी मिले तो उन्हे भाई माना। भगवान राम ने अपने भाईयों में एक दूसरे से कभी अंतर नहीं समझा। 
विज्ञापन
Happy Ram Navami Calendar 2023 Wishes Quotes HD Images Messages Whatsapp Facebook Status Wallpapers In Hindi
ram navmi 2023 - फोटो : अमर उजाला

मित्र के रूप में भगवान राम का जीवन और संदेश

भगवान राम की मित्रता का सबसे बड़ा उदाहरण सुग्रीव और विभीषण से समझा जा सकता है। भगवान राम ने अपने मित्रों के दुख को अपना दुख माना। भगवान राम ने सुग्रीव और विभीषण से मित्रता तब की थी जब दोनों को अपने राज्य से उनके भाईयों ने निकाल दिया था। लंका और किष्किंधा पर विजय प्राप्ति के बाद दोनों को उनका राज्य सौंपा और मित्र का कर्तव्य को निभाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed