Happy Buddha Purnima 2022: बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 16 मई 2022, दिन सोमवार को है। बौद्ध धर्म के साथ ही हिंदू धर्म में भी भगवान बुद्ध की पूजा की जाती है। भगवान गौतम बुद्ध का बचपन का नाम सिद्धार्थ था। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे। भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को करुणा और सहिष्णुता के मार्ग के लिए प्रेरित किया। बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्म के आस्था रखने वाले लोग अपने घरों पर दीपक जलाते हैं और ग्रंथों का पाठ कर गौतम बुद्ध के बताए हुए रास्ते पर चलने की कसम खाते हैं। भगवान बुद्ध ने चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया था। गौतम बुद्ध के विचार को अनुसरण कर हम एक सुखद जीवन यापन कर सकते हैं। 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ शुभकामना सन्देश लेकर आए हैं। अपने प्रियजनों को शुभकामना देने के लिए यहां दिए मैसेज और तस्वीरों का इस्तेमाल कर सकते हैं....
Buddha Purnima 2022: आज है बुद्ध पूर्णिमा, इन खास संदेश के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं
सच का साथ देते रहो
अच्छा सोचो अच्छा कहो
प्रेम धारा बनकर बहो
आपके लिए बुद्ध पूर्णिमा शुभ हो
बुद्धं शरणं गच्छामि। धम्मं शरणं गच्छामि।
संघं शरणं गच्छामि। बुद्धं शरणं गच्छामि।
बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
हर कोई बुद्ध के ध्यान में मगन है
सबके दिल में शांति का वास है
तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा
सबके लिए इतनी खास है
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
शांति और अहिंसा के दूत भगवान बुद्ध को नमन
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं