फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Buddha Purnima 2022: आज है बुद्ध पूर्णिमा, इस अवसर पर जानें गौतम बुद्ध के अनमोल विचार

Mon, 16 May 2022 12:13 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 16 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Ke Anmol Vichar Know Auspicious Time and Significance in Hindi
गौतम बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : अमर उजाला

Gautam Buddha Ke Anmol Vichar: वैशाख माह की पूर्णिमा को भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस साल बुद्ध पूर्णिमा 16 मई को है। बुद्ध पूर्णिमा का दिन बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे बड़ा उत्सव तो होता ही है। इसके अलावा हिंदू धर्म के लोगों के लिए भी ये पर्व काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के नौवें अवतार माने जाते हैं। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे। भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को करुणा और सहिष्णुता के मार्ग के लिए प्रेरित किया। उनके द्वारा दिए गए उपदेश, संदेश और विचार मनुष्यों को नैतिक मूल्यों के अलावा संतोष पर आधारित जीवन जीने की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे में चलिए बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जानते हैं भगवान बुद्ध के द्वारा दिए गए कुछ उपदेशों के बारे में...

Gautam Buddha Ke Anmol Vichar Know Auspicious Time and Significance in Hindi
गौतम बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

अपने मोक्ष के लिए खुद ही प्रयत्न करें। दूसरों पर निर्भर ना रहें।

Gautam Buddha Ke Anmol Vichar Know Auspicious Time and Significance in Hindi
गौतम बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

 क्रोध में हजारों शब्दों को गलत बोलने से अच्छा, मौन वह एक शब्द है जो जीवन में शांति लाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Buddha Ke Anmol Vichar Know Auspicious Time and Significance in Hindi
गौतम बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

आपके पास जो कुछ भी है उसे बढ़ा-चढ़ा कर मत बताइए और ना ही दूसरों से ईर्ष्या कीजिए।

विज्ञापन
Gautam Buddha Ke Anmol Vichar Know Auspicious Time and Significance in Hindi
गौतम बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

बुराई से बुराई कभी खत्म नहीं होती। घृणा को तो केवल प्रेम द्वारा ही समाप्त किया जा सकता है, यह एक अटूट सत्य है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed