Hanuman Ji ki photo: हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले देवी-देवताओं में से एक हनुमानजी भी हैं। हनुमानजी को संकट मोचन कहा जाता है। इनकी पूजा करने से जातक को किसी भी प्रकार की चिंता और भय नहीं सताती है। कहा जाता है कि जहां भगवान हनुमान की कृपा होती है वहां किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्ति नहीं आती है। यही वजह है कि अक्सर घरों में प्रभु श्रीराम के परम भक्त भगवान हनुमान की तस्वीर या प्रतिमा लगी रहती हैं। हनुमान जी की तस्वीरों में आपने उन्हें अलग-अलग मुद्राओं में देखा होगा। उनकी हर मुद्रा का अपना अलग महत्व है। भगवान हनुमान के विभिन्न प्रसंग से जुड़ी उनकी मुद्राओं की पूजा की जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि हनुमान जी के हर मुद्रा की पूजा किसी विशेष मंशा के साथ की जाती है। आइए जानते हैं हनुमान जी की अलग-अलग मुद्राओं वाली तस्वीरों और उनकी पूजा से मिलने वाले वरदान के बारे में-
Hanuman Ji: हनुमान जी की अलग-अलग मुद्राएं देती हैं ये संकेत, जानें किस मुद्रा से मिलता है कौन सा आशीर्वाद
पर्वत उठाते हुए हनुमान
महाबली हनुमान की ये मुद्रा मनुष्य के अंदर साहस, बल, विश्वास और जिम्मेदारी का विकास पैदा करती है। जिस घर में पर्वत उठाए हुए हनुमान जी की पूजा होती है, उस घर के सदस्यों पर साहस, बल, विश्वास और जिम्मेदारी का विकास होता है। पर्वत उठाते हुए हनुमान की पूजा से जातक बगैर किसी डर के सभी संकटों का सामना बहादुरी से करता है।
उड़ते हुए हनुमान की फोटो
मान्यता है कि घर में उड़ते हुए हनुमान जी की फोटो लगाकर पूजा करना उत्तम फलदाई माना जाता है। ऐसा करने से बजरंगबली से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता एवं उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
प्रभु श्री राम का भजन करते हुए हनुमान
जिस घर में प्रभु श्री राम का सुमिरन-भजन करते हुए हनुमान की फोटो की पूजा होती है, उस घर के लोगों में हमेशा भक्ति और विश्वास का संचार होता रहता है।
पंचमुखी हनुमान जी की फोटो
पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर की पूजा करने से मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। जिस घर में पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति या फोटो की पूजा होती है, उस घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही उस घर के लोगों के उन्नति मार्ग में आने वाली सभी बाधाएं स्वत: दूर हो जाती हैं।