Hanuman Janmotsav 2022 : अंजनी पुत्र भगवान हनुमान का जन्म शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हुआ था। महाबली हनुमान को भगवान शिव का 11वां अवतार माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने पवन पुत्र हनुमान के रूप में जन्म लिया था। प्रभु श्री रामचंद्र के परम भक्त भगवान हनुमान का जन्मोत्सव पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार हनुमान जन्मोत्सव 16 अप्रैल को है। मान्यता है कि कलयुग में हनुमान जी ही एकमात्र जीवित देवता हैं। हनुमान जन्मोत्सव पर भगवान हनुमान की विधि-विधान से पूजा और आराधना का विशेष महत्व होता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी के मंदिर को फूल-मालाओं से सजाकर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं कई लोग बजरंग बली को प्रसन्न करने के लिए उपवास भी रखते हैं। इसके इस दिन हनुमान जी के कुछ चमत्कारी मंत्र जपने से सारी बाधाएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...
Hanuman Janmotsav 2022: हनुमानजी के ये चमत्कारी मंत्र और दोहे बदल देंगे किस्मत, दुख-परेशानियां रहेंगी कोसों दूर
हनुमान जन्मोत्सव के अलावा नियमित तौर पर जो व्यक्ति इस दोहे का पाठ करता है, उसके पास भूत-पिशााच और नकारात्मक शक्तियां नहीं आती।
भूत पिशाच निकट नहीं आवे,
महावीर जब नाम सुनावे।
।। ॐ हं हनुमंते नम: ।।
नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरन्तर हनुमत बीरा।
अपनी किसी विशेष मनोकामना पूर्ति के लिए हनुमान जन्मोत्सव पर इस मंत्र का 108 बार जप करें।
।। ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते ।
हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये ।।