Hanuman Janmotsav 2022:आज हनुमान जन्मोत्सव पर अपनी राशि के अनुसार करें मंत्र का जाप, दूर होंगे सभी कष्ट
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। ऐसे में इन दोनों राशि के जातकों को 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही सुख-समृद्धि के लिए नीचे दिए गए हनुमान जी के दिव्य मंत्र का जाप करें।
'मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठ।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥'
वृष और तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को मारुतिनंदन का आशीर्वाद पाने के लिए नीचे दिए गए मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक इस मंत्र का जप करने से निश्चित रूप से आपकी मनोकामना पूरी होगी।
'ॐ हं हनुमते नम:।'
मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इसलिए कहा जाता है कि इस राशि के जातकों को संकट से मुक्ति और सफलता के लिए हनुमान जी को शीघ्र प्रसन्न करने वाला सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। वहीं नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें।
''अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥''
कर्क राशि के स्वामी चन्द्रमा हैं। इस राशि के जातक को अपने मनोबल में वृद्धि और आत्मविश्वास को कायम रखने के लिए हनुमान जयंती के दिन श्रद्धापूर्वक हनुमान गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
'ॐ अंजनिसुताय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो मारुति प्रचोदयात्।'