चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जयंती पर्व मनाया जाता है। इस बार 27 अप्रैल 2021 दिन मंगलवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। यह दिन बजरंगबली की कृपा प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस दिन हनुमान जी का पूजन करने से व्यक्ति के जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं। जातक को भय से मुक्ति प्राप्त होती है और आत्मबल में वृद्धि होती है। हनुमान जयंती के अवसर पर बजरंग बली के कुछ विशेष उपाय करने से आप धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से घर सुख शांति के साथ समृद्धि आती है और घर में किसी तरह से धन की कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं ये उपाय…
Hanuman jayanti 2021: हनुमान जयंती पर करें ये उपाय, रुपए-पैसों से भरा रहेगा आपका घर
हनुमान जयंती के दिन सुबह उठकर स्नान करें और पीले या लाल रंग के स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अब मंदिर में जाकर हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं। अब चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर बजरंगबली को चोला चढ़ाएं। अब गुलाब के फूल की माला हनुमान जी को और उनकी दोनों भुजाओं पर थोड़ा-थोड़ा केवड़े का इत्र छिड़क दें। इसके बाद एक साबुत पान का पत्ता लें ध्यान रखें कि पान कहीं से भी कटा हुआ न हो। अब इसके ऊपर इसके ऊपर थोड़ा गुड़ व चना रख कर हनुमानजी को भोग लगाएं। इसके बाद वहीं पर बैठकर तुलसी की माला से इस मंत्र का कम से कम 5 माला जप करें।
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।
जाप समाप्त हो जाने पर हनुमानजी को चढ़ाए गए गुलाब के फूल की माला से एक फूल लेकर उसे एक लाल कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ये उपाय करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
बरगद के पेड़ का एक पत्ता लें और उसे साफ पानी से धो लें। अब इसे गंगाजल से शुद्ध करें। अब इस पत्ते को हनुमानजी की प्रतिमा के सामने रखें दें। इसके बाद यह पत्ता उठाकर इस पर केसर से श्रीराम लिखें और इस पत्ते को अपने पर्स में रख लें। मान्यता है कि इससे आपको कभी धन की कमी नहीं होती है और आपका पर्स पैसों से भरा रहता है।
हनुमान जयंती पर सुबह स्नान आदि करके के बाद किसी हनुमान मंदिर में जाएं, हनुमान जी के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें और वहीं बैठ कर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। पाठ पूर्ण होने के बाद हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। हनुमान जी प्रभु श्री राम के भक्त हैं। राम जी की पूजा करने से वे अपने भक्तों की सभी समस्याओं का निवारण करते हैं। राम रक्षा स्तोत्र पाठ करने से स्वयं भगवान श्रीराम आपकी रक्षा करते हैं।