Guru Gobind Singh Jayanti 2022: गुरु गोबिंद सिंह जयंती आज, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा जाता है कि सिखों के लिए 5 चीजें- बाल, कड़ा, कच्छा, कृपाण और कंघा धारण करने का आदेश गुरु गोबिंद सिंह जी ने ही दिया था। इन चीजों को 'पांच ककार' कहा जाता है, जिन्हें धारण करना सभी सिखों के लिए अनिवार्य होता है।
सिखों द्वारा पालन किए जाने वाले पांच ककार क्या हैं ?
- केश - बिना कटे बाल
- कंघा - लकड़ी की कंघी
- कारा - कलाई पर पहना जाने वाला कड़ा
- कृपान - एक तलवार
- कचेरा- छोटी जांघिया
गुरु गोबिंद सिंह के जीवन से मिलती है ये प्रेरणा
गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन लोगों के लिए काफी प्रेरणादायक रहा। कहा जाता है कि अपने पिता गुरु तेग बहादुर की शहादत के बाद मात्र 9 साल की उम्र में गुरु गोबिंद सिंह जी ने गुरु की जिम्मेदारी ली। उन्होंने छोटी सी उम्र में ही धनुष- बाण, तलवार, भाला आदि चलाने की कला भी सीखी और फिर अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में गुजार दिया। गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हमें जीवन में कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, चाहे परिस्थिति कितनी भी बुरी क्यों न हो। हमेशा अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए काम करते रहना चाहिए।