गरुड़ पुराण हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथों में से एक है। इस पुराण में उन रहस्यमयी बातों का जिक्र किया गया है, जो कि हमारे भौतिक जगत से इतर एक अलग आयाम में घटित होती हैं। इस पुराण को 18 महापुराण में से एक माना जाता है। मृत्यु के बाद आत्मा के साथ क्या होता है? आत्मा कैसे नया गर्भ धारण करती है? इन सब बातों का उल्लेख हमें इस पुराण में देखने को मिलता है। पुराण में कहा गया है कि आत्मा नश्वर है। वह कभी भी नष्ट नहीं होती। व्यक्ति की मौत के बाद आत्मा सूक्ष्म शरीर धारण कर लेती है। इसके बाद वह अपने किए गए पाप या पुण्य के कर्मों को अन्य लोकों में जाकर भोगती है। इस पुराण में कहा गया है कि मृत्यु के बाद आत्मा अपने शरीर को जलते हुए देखती है। उसका मोह अपने शरीर के प्रति खत्म नहीं होता। ऐसे में गरुड़ पुराण के मुताबिक दाह संस्कार करके घर लौटते वक्त व्यक्ति को पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। आइए जानते हैं इसके पीछे की क्या वजह है?
Garuda Purana: दाह संस्कार के बाद पीछे मुड़कर क्यों नहीं देखना चाहिए? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन