फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2022: जानिए गणपति बप्पा के बारे में खास और रोचक बातें

Tue, 23 Aug 2022 07:27 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 23 Aug 2022 07:27 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 Know interesting things about Lord Ganesha
जानिए गणपति बप्पा के बारे में खास और रोचक बातें - फोटो : Amar Ujala

Ganesh Chaturthi 2022: इस साल 31 अगस्त 2022 को भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन रिद्धि-सिद्धि के दाता, प्रथम पूज्य देव, सुख संपदा और समृद्धि प्रदान करने वाले देवता भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भाद्रपद माह की गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा घर-घर विराजते हैं। पंडालों में इनकी बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं सभी के आर्कषण का केंद्र बिन्दु होती हैं। गणेश उत्सव का पर्व 10 दिनों तक चलता है। 10 दिन भक्तों के साथ रहने के बाद बप्पा अपने धाम वापस लौट जाते हैं। इस साल 31 अगस्त को गणपति स्थापना के 10 दिन बाद यानी 09 सितंबर को विसर्जन होगा। विसर्जन के दौरान भक्त अगले साल बप्पा को शीघ्र आने की कामना करते हैं। ऐसे में गणेश चतुर्थी से पहले चलिए जानते हैं भगवान गणपति से जुड़े कुछ रोचक बातों के बारे में... 

Ganesh Chaturthi 2022 Know interesting things about Lord Ganesha
जानिए गणपति बप्पा के बारे में खास और रोचक बातें - फोटो : amar ujala

भगवान गणेश जी ही एकमात्र ऐसे देवता हैं, जिनकी पूजा में दूर्वा का प्रयोग किया जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, एक राक्षस था जिसका नाम अगलासुर था। वह ऋषि मुनियों को जीवित ही निगल जाता था। गणेश जी ने उस राक्षस का अंत करने के लिए उसे निगल लिया था। तब उनके पेट की जलन के शांत करने के लिए कश्यप ऋषि में दूर्वा दी थी, जिसके कारण गणेश जी को दूर्वा चढ़ाई जाती है। 

Ganesh Chaturthi 2022 Know interesting things about Lord Ganesha
जानिए गणपति बप्पा के बारे में खास और रोचक बातें - फोटो : Pixabay

गणेश जी का वाहन चूहा पहले राक्षस था, जिसको गणेश जी ने चूहा बना दिया था। तब उसके प्रार्थना करने पर गणेश जी ने उसे अपना वाहन बना लिया, तब से गणेश जी को मूषकराज कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 Know interesting things about Lord Ganesha
जानिए गणपति बप्पा के बारे में खास और रोचक बातें - फोटो : istock

कहा जाता है कि लिखने में गणेश जी को विशेष दक्षता हासिल है। यही वजह है कि जब महाभारत लिखने के लिए ऋषि वेदव्यास जी को किसी ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता पड़ी जो बिना रुके पूरी महाभारत की गाथा एकबार में लिख सके, तब गणेश जी ने महाभारत लिखी। 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 Know interesting things about Lord Ganesha
जानिए गणपति बप्पा के बारे में खास और रोचक बातें - फोटो : iStock

भगवान गणेश जी को लाल और सिंदूरी रंग प्रिय है, जिसके कारण उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करने से वे प्रसन्न हो जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed