Ganesh Chaturthi 2022 Ganpati Puja Samagri List : हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 31 अगस्त को भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि है। चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। वैसे तो हर माह में दो चतुर्थी तिथि पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। लेकिन भाद्रपद माह के शुक्ल की चतुर्थी तिथि को बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश जन्मोत्सव के रूप में ये पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ये उत्सव दस दिनों तक चलता है। इस साल गणेश उत्सव का ये पर्व 31 अगस्त को शुरू होकर 9 सितंबर को समाप्त होगा। भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि के दाता और शुभ-लाभ के प्रदाता भी हैं। चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा करने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा गणेश जी की कुछ प्रिय चीजें हैं जिन्हें पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में...
Ganesh Chaturthi 2022: इन चीजों के बिना अधूरी है गणेश चतुर्थी की पूजा, जरूर करें इन्हें शामिल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन