{"_id":"5e008e3f8ebc3e87b96e2199","slug":"famous-temples-of-jharkhand-where-people-do-dharna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झारखंड के इन मंदिरों में लोग देते हैं धरना, जानिए क्यों?","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
झारखंड के इन मंदिरों में लोग देते हैं धरना, जानिए क्यों?
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 23 Dec 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमारे देश भारत में कहीं तरह की परंपराएं प्रचलित हैं। उन्हीं में से एक परंपरा झारखंड में प्रचलित है जहां मनोकामना पूर्ति के लिए लोग धरना देते हैं। झारखंड में भगवान शिव के दो मंदिरों में ये परंपरा कहीं वर्षों से चली आ रही हैं। आज हम आपको इन दोनों मंदिरों के बारें में जानकारी देते हैं।
दुमका,'बाबा बैद्यनाथ'
झारखंड के दुमका में स्थित ये मंदिर काफी मशहूर है और लोग यहां दूर-दूर से भगवान शिव के दर्शनों के लिए आते हैं। यहां पर एक मान्यता प्रचलित है कि अगर आप मंदिर के सामने धरना देते हैं तो भगवान शिव आपकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। इसी मान्यता के चलते इस मंदिर में आपको भक्त धरने पर बैठे हुए मिल जाएंगे। मंदिर में धरना दे चुके कई भक्तों का कहना है कि धरना देने से उनकी मनोकामनाएं पूरी हुई। यहीं नहीं धरना देने से और कई गंभीर बीमारियां तक ठीक हो जाती हैं। भगवान शिव का यह मंदिर 'बाबा बैद्यनाथ' के नाम से प्रसिद्ध है। आज भी यहां कई कई सालों से धरने पर बैठे हुए हैं।
कोडरमा, दोहमुहानी धाम
दो नदियों के किनारे पर स्थित झारखंड के कोडरमा जिले में स्थित यह मंदिर काफी प्रसिद्द है। इस मंदिर में लोग दूर दूर से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव के इस मंदिर में धरना देते हैं और शिव की पूजा करते हैं। भगवान शिव के इस मंदिर को दोहमुहानी धाम के नाम से जाना जाता है। सावन के महीने में इस मंदिर पर हर साल एक बड़ा मेला भी लगता है।मान्यता हैं कि निःसंतान दंपत्ति भी अगर सच्चे मन से अपनी मनोकामना लेकर यहां कुछ दिन धरना देते हैं तो भोले बाबा उनकी मुराद जरूर पूरी करते हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।