फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Falgun 2021: 28 फरवरी से शुरू हो जाएगा फाल्गुन माह, जानिए क्यों खास होता है यह महीना

Thu, 25 Feb 2021 10:23 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 25 Feb 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
Falgun 2021 starts from 28th Feb know importance of Falgun in Panchang
फाल्गुन 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

हिन्दू पंचांग में जिस प्रकार पहला माह चैत्र होता है तो वहीं आखिरी माह फाल्गुन होता है। फाल्गुन को फागुन भी कहा जाता है। फाल्गुन माह ऊर्जा और यौवन का महीना होता है। इसलिए यह महीना बेहद खास होता है। इस साल 28 फरवरी से फाल्गुन माह शुरू हो रहा है जो 28 मार्च को समाप्त होगा। आइए जानते हैं इस माह की खास बातें और महत्व।

Falgun 2021 starts from 28th Feb know importance of Falgun in Panchang
फाल्गुन माह वसंत ऋतु में पड़ता है। इस कारण इस महीने प्रकृति सुंदर और यौवन रूप में होती है। - फोटो : सोशल मीडिया
नई ऊर्जा और यौवन का प्रतीक है फाल्गुन माह

फाल्गुन माह वसंत ऋतु में पड़ता है। इस कारण इस महीने प्रकृति सुंदर और यौवन रूप में होती है। वातावरण में नयापन, नई ऊर्जा का संचार बहता है। मानो प्रकृति पूरी ऊर्जा, उत्साह से महक उठती है। वहीं लोगों में भी एक नई ऊर्जा और मस्ती का संचार होता है। कुदरत के नजरिए से फाल्गुन मास जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही यह माह धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। 

Falgun 2021 starts from 28th Feb know importance of Falgun in Panchang
फाल्गुन महाशिवरात्रि का पर्व आता है। - फोटो : amar ujala
फाल्गुन में आते हैं ये प्रमुख त्योहार

इस माह कई त्योहार पड़ रहे हैं, जैसे फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जानकी जयंती और सीता अष्टमी। फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। तीन दिन बाद चतुर्दशी को भोलेनाथ की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि मनाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Falgun 2021 starts from 28th Feb know importance of Falgun in Panchang
फाल्गुन में होली का त्योहार आता है। - फोटो : Amar Ujala
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खेली जाती है होली

धार्मिक दृष्टि से फाल्गुन अमावस का भी बहुत महत्व होता है। दान, पुण्य, तर्पण आदि के लिहाज से अमावस्या खास फलदायी मानी गई है। फाल्गुन शुक्ल एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है। सुख समृद्धि व मोक्ष की कामना हेतु, इस दिन उपवास किया जाता है और विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। रात को जागरण करते हुए द्वादशी के दिन व्रत का पारण किया जाता है। फाल्गुन के अंतिम दिन पूर्णिमा या मास पूरा होने की द्योतक तिथि को होलिका पूजन और दहन के बाद अगले दिन रंग खेलने का रिवाज जगजाहिर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed