Vijayadashami 2023 Upay: हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस साल 24 अक्तूबर को दशहरा यानी विजयादशमी है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि दशहरा के दिन ही प्रभु श्री राम ने रावण का वध कर उस पर विजय प्राप्त की थी। तभी से हर साल दशहरा के दिन लोग रावण के पुतले का दहन करके बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाते हैं। देशभर में हर साल यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा इसी दिन शारदीय नवरात्रि के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाएगा। मान्यता है कि दशमी तिथि के दिन ही मां दुर्गा ने भी महिषासुर का वध किया था। ऐसे में इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन में समृद्धि आती है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
Vijayadashami 2023: आज दशहरा पर करें ये उपाय, होगी बरकत और कारोबार में मिलेगी उन्नति
भाग्योदय के लिए उपाय
हिंदू धर्म में नीलकंठ पक्षी को बेहद शुभ माना जाता है। दशहरा के दिन नीलकंठ का दर्शन करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दशहरा के दिन किसी भी समय नीलकंठ पक्षी दिख जाए तो इससे घर में खुशहाली आती है और वहीं आप जो भी काम करने जा रहे हैं उसमें सफलता मिलती है।
नौकरी में उन्नति के लिए उपाय
विजयादशमी यानी दशहरा के दिन मां दुर्गा की पूजा करते समय 'ओम विजयायै नम:' मंत्र का जाप करें। साथ ही माता रानी को 10 तरह के फल चढ़ाएं। फिर इन फलों को प्रसाद के रूप में बांट दें। साथ ही इस दिन एक झाड़ू खरीदकर मंदिर में दान कर दें। इससे नौकरी और व्यापार में उन्नति मिलेगी।
Dussehra 2023: दशहरा पर दिख जाए ये पक्षी तो समझ लीजिए खुलने वाली है किस्मत
दशहरा के दिन घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रोली, कुमकुम या लाल रंग के फूलों से रंगोली या अष्टकमल की आकृति बनाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
व्यापार में तरक्की के लिए
व्यापार में तरक्की के लिए दशहरा के दिन एक नारियल को पीले कपड़े में लपेट लें। फिर इस नारियल को एक जोड़े जनेऊ, पान और मिठाई के साथ राम मंदिर में चढ़ा दें। इससे व्यापार में तरक्की के योग बनने लगते हैं।