फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2020: रावण संहिता के ये उपाय आपको बनाएंगे अमीर इंसान

Sat, 10 Oct 2020 07:27 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 10 Oct 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
dussehra 2020 adopt these ravan sanhita upday for money
विजयादशमी 2020: दशहरा पर रावण दहन - फोटो : File Photo

Dussehra 2020: दशहरा पर्व हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। इसे विजया दशमी पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस साल यह त्योहार 25 अक्तूबर को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस पर्व को असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इसलिए दशहरा के दिन भारत में रावण के पुतले का दहन किया जाता है।

dussehra 2020 adopt these ravan sanhita upday for money
दशहरा 2020 - फोटो : गूगल

रावण, परम ज्ञानी और अति विद्वान था, लेकिन अहंकार के कारण उसका सर्वनाश हुआ। वह शिव का परमभक्त था। कहते हैं शिव की भक्ति में ही रावण ने शिव तांडव स्तोत्र लिखा था। वह ज्योतिष और तंत्र मंत्र विद्या में पारंगत था। उसने रावण संहिता नामक ग्रंथ लिखा था। इस ग्रंथ में उन्होंने ऐसे कई उपाय बताए हैं जिसकी बदौलत व्यक्ति समस्त प्रकार के सुखों को पा सकता है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

dussehra 2020 adopt these ravan sanhita upday for money
पटना में रावण दहन - फोटो : पीटीआई

धन से जुड़ी समस्याओं के लिए करें यह उपाय
धन से संबंधित सभी समस्याओं के निदान के लिए “ॐ सरस्वती ईश्वरी भगवती माता क्रां क्लीं श्रीं श्रीं मम धनं देहि फट् स्वाहा” इस मंत्र का जाप लगातार 40 दिनों तक करने से महालक्ष्मी की कृपा बढ़ती है। अगर कहीं पर आपका पैसा रुका हुआ है तो रुका हुआ पैसा भी आपको प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
dussehra 2020 adopt these ravan sanhita upday for money
दशहरा 2020 - फोटो : ravan

आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जपें यह मंत्र
अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लगातार 21 दिनों तक लगातार रूद्राक्ष की माला लेकर ‘ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं नम: ध्व: ध्व: स्वाहा’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
dussehra 2020 adopt these ravan sanhita upday for money
विजया दशमी 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

धन प्राप्ति के लिए करें यह उपाय
रावण ने रावण संहिता में दूर्वा को बहुत ही चमत्कारी माना गया है। धन प्राप्ति के लिए दूध में दूर्वा घास को माथे पर तिलक करने से धन की प्राप्ति होती है। रावण संहिता में बताया गया दुर्वा का यह बेहद ही कारगर होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed