फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द्रौपदी की पांच बातें जिसकी वजह से हुआ महाभारत का महायुद्ध

Wed, 20 Apr 2016 06:06 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Apr 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
draupadi and mahabharat war
महाभारत द्रौपदी

महाभारत के महायुद्ध में न स‌िर्फ वर्तमान भारत के राजा महाराजाओं ने भाग ल‌िया था बल्क‌ि दूसरे देशों के राजाओं ने भी भाग ल‌िया था। इस महायुद्ध इतने सैन‌िक और योद्धा मारे गए थे क‌ि जमीन लाल हो गई थी। इसल‌िए इसे धरती का प्रथम महायुद्ध भी कहा जाता है। इस युद्ध के पीछे कई कारण और कई लोग ज‌िम्मेदार माने जाते हैं। युद्ध की बड़ी ज‌िम्मेदारी कौरवों की है तो पांडवों को इससे पूरी तरह मुक्त नहीं क‌िया जा सकता है। पांडव भी इस युद्ध के ल‌िए कुछ हद तक ज‌िम्मेदार थे यहां तक की पांडवों की पत्नी द्रौपदी भी इस युद्ध के ल‌िए ज‌‌िम्मेदार थी। यहां हम द्रौपदी की उन पांच बातों का ज‌िक्र कर रहे हैं ज‌‌िनकी वजह से महाभारत का महायुद्ध हुआ।

अंधे का पुत्र अंधा

draupadi and mahabharat war
दुर्योधन

द्रौपदी की पहली बात ज‌िसने महाभारत युद्ध की ओर योद्धाओं को मोड़ द‌िया वह है दुर्योधन के ल‌िए कहा गया एक वाक्य 'अंधे का पुत्र अंधा'। घटना उस समय क‌ि है जब पांडवों ने इंद्रप्रस्‍थ में युध‌िष्ठ‌िर के राज्याभ‌िषे के समय कौरवों को इंद्रप्रस्‍थ में आमंत्र‌ित क‌िया तब एक द‌िन दुर्योधन मायावी महल में पानी में ग‌िर गया। द्रौपदी दुर्योधन को ग‌िरता हुआ देखकर हंसने लगी और व्यंग्य पूर्वक अंधे का पुत्र अंधा कह द‌िया। इससे दुर्योधन के मन में बदले की भावना भड़क उठी और पर‌िणाम महाभारत का युद्ध हुआ।

दुशासन की छाती का लहू मलूंगी

draupadi and mahabharat war
द्रौपदी वस्‍त्रहरण

इंद्रप्रस्‍थ में अपमान के बाद दुर्योधन ने जुआ खलने के ल‌िए युध‌िष्ठ‌िर को हस्त‌िनापुर में आमंत्र‌ित क‌िया। यहां पांडव जुए में सब कुछ हार गए यहां तक की द्रौपदी भी दांव पर लग गई और दुर्योधन ने द्रौपदी का वस्‍त्रहरण करने का प्रयास क‌िया। उस समय द्रौपदी ने कहा अब से मेरे बाल तब तक खुले रहेंगे जब तक मैं इनमें दुशासन की छाती का लहू नहीं मलूंगी। द्रौपदी की इस प्रत‌िज्ञा को पूरी करने की कसम भीम ने उठाई। द्रौपदी की यह प्रत‌िज्ञा भी महाभारत युद्ध की ओर एक कदम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुम्‍हें अपने अपमान की याद द‌िलाती रहूंगी

draupadi and mahabharat war
द्रौपदी

जब पांडव जुए में हार गए और वनवास जाने लगे तब द्रौपदी ने भी वन में पांडवों के साथ जाने का फैसला क‌िया जबक‌ि पांडव चाहते थे क‌ि द्रौपदी महल में ही रहे। द्रौपदी ने उस समय कहा क‌ि मैं तुम पांडवों के साथ ही रहूंगी और तुम्‍हें अपने अपमान की याद द‌िलाती रहूंगी ताक‌ि तुम कौरवों से मेरे अपमान का बदला पूरा कर सको।

विज्ञापन

मुंडन करके पांच चोट‌ियां छोड दी जाए

draupadi and mahabharat war
जयद्रथ

द्रौपदी की तीसरी बात जो महाभारत युद्ध का कारण बनी वह है जयद्रथ को पांच चोट‌ियों वाला बनाकर जीव‌ित छोड़ देने की सजा। यह घटना उन द‌िनों की है जब पांडव जुए में सबकुछ हारने के बाद 13 वर्ष का वनवास काट रहे थे। एक द‌िन दुर्योधन का जीजा जयद्रथ द्रौपदी का अपहरण करके अपने राज्य ले जाने लगा। पांडवों ने जयद्रथ को बंदी बना ल‌िया और उसे मृत्यु दंड देने लगे। उस समय द्रौपदी ने पांडवों को ऐसा करने से रोक द‌िया और कहा क‌ि 'जयद्रथ के सारे बाल काट ल‌िए जाएं स‌िर्फ पांच चोट‌ियां छोड दी जाए ताक‌ि यह क‌िसी को मुंह द‌िखाने लायक नहीं रहे।' जयद्रथ इस घटना के बाद पांडवों से बदला लेने की ताक में लग गया ज‌िसका पर‌िणाम महाभारत के युद्ध में अभ‌िमन्यु की हत्या के रूप में सामने आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed