कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है। इस बार धनतेरस 2 नवंबर, मंगलवार को है। धनतेरस पर बर्तन, सोना-चांदी या धन-संपत्ति खरीदने की परंपरा काफी सदियों पुरानी है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी, कुबेर और धन्वंतरि जी की एक साथ पूजा की जाती है जिससे धन-संपदा और सुख समृद्धि बनी रहे। जिस तरह धन तेरस पर चीजें खरीदने से घर में समृद्धि आती है, ठीक उसी तरह धनतेरस के दिन दान देने की भी परंपरा है। धनतेरस पर जरूरतमंदों को दान देने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और पूरे साल खूब धन-दौलत देती हैं। दान करने से हमें अक्षय पुण्य प्राप्त होता है और दान करने से हमारे द्वारा किये गए पाप कर्मो से आज़ादी मिल जाती है। शास्त्रों में दान को बहुत अधिक महत्व बताया गया है। जो दान बिना स्वार्थ के गुप्त रूप से किया जाता है वह बहुत ही पुण्यकारी माना जाता है। इससे व्यक्ति को पापकर्मों का नाश होता है और पुण्य कर्मों में बढ़ोत्तरी होती है। दान करते समय भी कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। यदि आप भी धनवान होना चाहते हैं तो धनतेरस पर कुछ चीजों का दान जरूर करें।
धनतेरस 2021: धनतेरस पर करें इन चार चीजों का दान, बरसेगा पैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर ये चीजें करें दान
धार्मिक मान्यता के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका धनतेरस के शुभ अवसर पर दान करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं क्या है वो चीजें-
झाड़ू
धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदने से जहां एक ओर शुभ माना जाता है, वहीं दूसरी ओर धनतेरस पर नई झाड़ू का दान करना भी शुभ मानते हैं। आप किसी सफाईकर्मी को या मंदिर में नई झाड़ू दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको धन की प्राप्ति होगी।
लोहा
धनतेरस के दिन लोहा खरीदना तो शुभ नहीं माना जाता लेकिन धनतेरस के दिन लोहे का दान करने से किस्मत बदल जाती है। आपके रुके हुए कार्य अचानक पूरे होने लगते हैं। इस दिन यदि आपने लोहा दान दिया तो आपका दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाएगा।
कपड़े
धनतेरस के शुभ दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को कपड़े ( हो सके तो पीला कपड़ा) जरूर दान करने से आप पर कुबेर देव की कृपा होगी। उनकी कृपा से आपको खूब धन-दौलत प्राप्त होगी।
धनतेरस के दिन अनाज दान करने से आपके घर का भंडार हमेशा भरा रहेगा। अगर यह संभव नहीं है तो किसी गरीब को भोजन करा दें। भोजन में उसे मिठाई भी खिलाएं। इसके बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ पैसे भी दें।