फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Goddess Lakshmi Pooja : अपनी राशि के अनुसार करें मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप, कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी

Fri, 13 May 2022 09:59 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 13 May 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
chant the mantras of Maa Lakshmi According to zodiac to get blessings of goddess lakshmi
अपनी राशि के अनुसार करें मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

Goddess Lakshmi Pooja : हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन-धान्य की देवी कहा जाता है। इन्हीं की कृपा से व्यक्ति को जीवन में धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि जिन लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती है, उनके घर में दरिद्रता का वास होता है। ऐसे घर में हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है। यही वजह है कि लोग विधि-विधान से पूजा पाठ करके मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के प्रयत्न करते हैं। धर्म ग्रंथों में मंत्रों की शक्ति का बहुत महत्व माना गया है। मान्यता मंत्र के जप से देवी-देवताओं की कृपा बहुत आसानी से पाई जा सकती है। ज्योतिष के अनुसार, यदि आप अपनी राशि के अनुसार मंत्र जाप करते हैं, तो ये और भी ज्यादा शुभ फलदायी रहता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो अपनी राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे आपकी रुपयों पैसों से संबंधित सभी समस्याएं दूर होंगी। तो चलिए जानते हैं कि किस राशि के जातक को मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए किस मंत्र का जाप करना चाहिए....  

chant the mantras of Maa Lakshmi According to zodiac to get blessings of goddess lakshmi
अपनी राशि के अनुसार करें मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप - फोटो : iStock
राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

मेष- मेष राशि के जातकों को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए "ॐ ऐं क्लीं सौं:" इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
वृषभ- वृषभ राशि के जातक यदि मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो उन्हें लक्ष्मी जी के इस "ॐ ऐं क्लीं श्रीं" मंत्र का जाप कम से कम एक माला करना चाहिए। 
मिथुन- मिथुन राशि जातको के लिए मां लक्ष्मी के इस "ॐ क्लीं ऐं सौं:" मंत्र का जाप करना बहुत शुभफलदायी रहेगा।

chant the mantras of Maa Lakshmi According to zodiac to get blessings of goddess lakshmi
अपनी राशि के अनुसार करें मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

कर्क- कर्क राशि के जातकों को मां महालक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए उनके इस "ॐ ऐं क्लीं श्रीं" मंत्र का जाप करना चाहिए। 
सिंह- सिंह राशि के जातक यदि मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो उन्हें इस "ॐ ह्रीं श्रीं सौं:" मंत्र का जाप करना चाहिए। 
कन्या- कन्या राशि को जातकों को लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए "ॐ श्रीं ऐं सौं:" मंत्र का जाप करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
chant the mantras of Maa Lakshmi According to zodiac to get blessings of goddess lakshmi
अपनी राशि के अनुसार करें मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

तुला- तुला राशि तुला राशि के जातकों के लिए मां महालक्ष्मी के इस "ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं " मंत्र का जाप करना लाभप्रद रहता है। 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि को जातकों को लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि प्राप्त करने के लिए उनके इस ''ॐ ऐं क्लीं सौं:'' मंत्र का जाप करना चाहिए।
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए "ॐ ह्रीं क्लीं सौं:" इस मंत्र का जाप करना शुभ रहता है। 

विज्ञापन
chant the mantras of Maa Lakshmi According to zodiac to get blessings of goddess lakshmi
अपनी राशि के अनुसार करें मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

मकर- मकर राशि के जातकों को मां महालक्ष्मी के "ॐ ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं सौं:" इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्ति करने के उनके "ॐ ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं" इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मीन- मीन राशि के जातक यदि लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें लक्ष्मी जी के "ॐ ह्रीं क्लीं सौं:" इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed