Chandra Grahan 14 March 2025: चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो तब होती है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है और चंद्रमा की रोशनी को पूरी या आंशिक रूप से अवरुद्ध कर देती है। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को ही होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी के बिल्कुल विपरीत दिशा में सूर्य के सामने होता है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को होली के दिन लगेगा, जो कि फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका महत्व धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बहुत है।
Chandra Grahan 2025: 14 मार्च को होली पर लग रहा है खग्रास चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक काल के बारे में
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Fri, 14 Mar 2025 09:17 AM IST
सार
Chandra Grahan 2025 Sutak Time: होली पर इस साल का पहला चंद्रग्रहण होने वाला है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रग्रहण को एक नकारात्मक घटना माना जाता है, क्योंकि इस दिन राहु और केतु का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि इस साल का पहला चंद्रग्रहण कब लगेगा और इसे कहां-कहां देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन