फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: समय पड़ने पर किसी काम नहीं आता ऐसा पैसा और ज्ञान

Fri, 05 Mar 2021 10:05 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 05 Mar 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Chanakya niti for education and money in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य के अनुसार मनुष्य के जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व होता है। जिस व्यक्ति के पास धन और ज्ञान दोनों होते हैं, वह हर परिस्थिति से निकलने में सक्षम होता है। ज्ञान न केवल मनुष्य को विपरीत परिस्थितियों से निकलने में सहायता करता है बल्कि एक अच्छे भविष्य के निर्माण के लिए भी ज्ञान का होना बहुत आवश्यक होता है। इसी तरह से जीवनयापन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु और भौतिक सुखों को प्राप्त करने के लिए धन का होना आवश्यक होता है, लेकिन आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धन और ज्ञान से संबंधित दो बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है अन्यथा स्थितियां ऐसी भी हो जाती हैं जब धन और ज्ञान समय पड़ने पर आपके किसी काम का नहीं रह जाता है। तो चलिए जानते हैं चाणक्य नीति।

Chanakya niti for education and money in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
पुस्तकेषु च या विद्या परहस्तेषु च यद्धनम् ।

 उत्पन्नेषु च कार्येषु न सा विद्या न तद्धनम् ॥

आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र में धन और शिक्षा जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में जिक्र किया है। आचार्य चाणक्य इस श्लोक के माध्यम से कहते हैं कि जो विद्या पुस्तकों तक ही सीमित है, वह समय पड़ने पर मनुष्य के किसी काम नहीं आती है। चाणक्य किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान को भी बहुत महत्वपूर्ण मानते थे। महत्वपूर्ण विषयों की अच्छी जानकारी होने के साथ मनुष्य को समाज के बारे में भी व्यवहारिक समझ होनी चाहिए।

Chanakya niti for education and money in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

इसी तरह से आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ऐसा धन व्यक्ति के किसी काम का नहीं होता है जो धन दूसरों के पास पड़ा हो। इसलिए धन को हमेशा सही प्रकार से अपने पास संचय करके रखना चाहिए ताकि समय पड़ने पर वह आपके काम आ सकें। चाणक्य नीति के अनुसार धन हाथ में और विद्या कंठ में हो इसी में दोनों की सार्थकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya niti for education and money in hindi
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

चाणक्य के अनुसार गुरू से ज्ञान लेते हुए कभी संकोच नहीं करना चाहिए। जो लोग ज्ञान प्राप्त करते समय संकोच करते हैं और अपनी शंका का समाधान नहीं करते हैं, उनका ज्ञान अधूरा रह जाता है। आधा अधूरा ज्ञान समय पड़ने पर किसी काम का नहीं रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed