चाणक्य नीति, विदुर नीति कई तरह के ग्रंथ और पौराणिक पुस्तकें हैं, जिनसे हमें शिक्षाएं मिलती हैं। जिनमें कुछ बातों के बारे में कहा जाता है कि ये बातें किसी को नहीं बताना चाहिए नहीं तो हमें नुकसान उठाना पड़ सकता है। हमें इन बातों को अपने जीवन में ध्यान रखना चाहिए। जानते हैं कि वे कौन सी बातें हैं जिनका जिक्र किसी के सामने नहीं करना चाहिए।
चाण्क्य नीति: इन बातों को रखना चाहिए गुप्त नहीं तो हो सकता है नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके घर में कुछ अनबन हो जाए तो किसी और से इस बारें में जिक्र नहीं करना चाहिए। अगर इस तरह की बातें कभी परिवार में किसी और से पता चलती हैं तो परिवार के अंदर एक दूसरे के प्रति अविश्वास आता है और कलह का कारण बनता है। जिसका समय पड़ने पर कोई फायदा उठा सकता है।
इसी तरह से पति-पत्नी की रिश्ता विश्वास पर टिका होता है हर पति-पत्नी में झगड़ा होता है लेकिन यह बातें किसी तीसरे के सामने नहीं कहना चाहिए, इन बातों को हमेशा गुप्त रखना चाहिए नहीं तो आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।
धन संबंधित बातें
धन संबंधित बातें किसी को भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए ज्यादातर लोग आपसे सवाल करते हैं कि आप कितना कमाते हैं, क्या संचय करते हैं लेकिन इस बारें में किसी को नहीं बताना चाहिए। इससे आपको धन हानि उठानी पड़ सकती है।
अपमान की बात
अगर किसी जगह आपका अपमान हुआ है या किसी ने आपको अपशब्द कहे हैं, तो यह बातें किसी और के सामने न बताएं नहीं तो आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। दूसरे लोग भी आपका अपमान कर सकते हैं।
दान संबंधित बातों को हमेशा गुप्त रखें
दान को हमेशा गुप्त रखना चाहिए, आपने कब किसे कितना दान किया, किसकी कितनी मदद की यह कभी दूसरों के सामने जाहिर न करें, दान का फल तभी प्राप्त होता है जब उसे सच्चे हृदय से निस्वार्थ भावना के साथ किया जाए।