फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2022: आज चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन, मां दुर्गा के आशीर्वाद के लिए करें ये कार्य

Sat, 02 Apr 2022 12:14 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022 starts from April 2 do these things for the blessings of Maa Durga
चैत्र नवरात्रि का पर्व 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक मनाया जाएगा। - फोटो : amar ujala

Chaitra Navratri 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह का आरंभ हो चुका है। हर वर्ष सनातन धर्म के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नौ दिनों तक चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में वैसे तो सालभर में 4 बार नवरात्रि मनाई जाती है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि पड़ती है। चैत्र नवरात्रि का पर्व 2 अप्रैल यानि आज से शुरू होगा और 11 अप्रैल तक मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा को सुख, समृद्धि और धन की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से वो अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं। साथ ही उनकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी करती हैं। लेकिन चैत्र नवरात्रि के दौरान कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिसको भूलकर भी नहीं करने चाहिए अन्यथा माता दुर्गा नाराज हो सकती है। आइए जानते हैं क्या हैं वो कार्य 

Chaitra Navratri 2022 starts from April 2 do these things for the blessings of Maa Durga
चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत रखने वाले जातकों को अपने दाढ़ी-मूंछ, या बाल नहीं कटवाने चहिए। - फोटो : amar ujala
  • चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत रखने वाले जातकों को अपने दाढ़ी-मूंछ, या बाल नहीं कटवाने चहिए। यदि व्रत नहीं भी किया है लेकिन घर में यदि कलश की स्थापना की गई है तो भी परिवार के लोगों को इन चीजों से परहेज करना चाहिए। 
Chaitra Navratri 2022 starts from April 2 do these things for the blessings of Maa Durga
नवरात्रि के दौरान घर में पूरे नौ दिन तक सात्विक भोजन बनना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
  • नवरात्रि के दौरान घर में पूरे नौ दिन तक सात्विक भोजन बनना चाहिए, तामसिक भोजन जैसे मास-मदिरा या प्याज लहसुन से परहेज करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022 starts from April 2 do these things for the blessings of Maa Durga
चैत्र नवरात्रि के दौरान यदि किसी जातक ने उपवास रखा है तो उसे दिन में बिल्कुल सोना नहीं चाहिए।
  • चैत्र नवरात्रि के दौरान यदि किसी जातक ने उपवास रखा है तो उसे दिन में बिल्कुल सोना नहीं चाहिए बल्कि माता की भक्ति में ध्यान लगाना चाहिए। 
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022 starts from April 2 do these things for the blessings of Maa Durga
नवरात्र व्रत करने वाले जातकों नवरात्रि के दौरान चमड़े की वस्तु जैसे बेल्ट, जूते, चप्पल या पर्स आदि धारण नहीं करने चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
  • नवरात्र व्रत करने वाले जातकों नवरात्रि के दौरान चमड़े की वस्तु जैसे बेल्ट, जूते, चप्पल या पर्स आदि धारण नहीं करने चाहिए और न ही मंदिर के आसपास ऐसे कोई वस्तु रखनी चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed