फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

chaitra navratri 2021: व्रत में क्यों है किया जा सकता है सेंधा नमक का सेवन, जानिए क्या है धार्मिक और वैज्ञानिक आधार

Fri, 16 Apr 2021 04:18 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 16 Apr 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
chaitra navratri 2021 Know why we can eat rock salt sendha namak during Navratri fast there are religious and scientific reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि व्रत आरंभ हो गए हैं। इन नौ दिनों तक भक्त श्रद्धा भाव से मां के नौ स्वरूपों की पूजा और व्रत करते हैं। नवरात्रि में फलाहार और निर्जला दोनों तरह से उपवास करते हैं। फलाहारी व्रत में भी किसी भी तरह से अन्न और नमक का सेवन वर्जित रहता है लेकिन व्रत रखने वाले कुछ लोग इस समय सेंधा नमक पर प्रयोग कर लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि व्रत में सेंधा नमक का प्रयोग क्यों किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि व्रत क्यों किया जा सकता है क्या है धार्मिक और वैज्ञानिक आधार।

 

chaitra navratri 2021 Know why we can eat rock salt sendha namak during Navratri fast there are religious and scientific reasons
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

व्रत में सेंधा नमक के प्रयोग का धार्मिक कारण

व्रत में शुद्धता का विशेष महत्व होता है। सेंधा नमक पूर्णतया शुद्ध होता है, इसलिए यही धार्मिक कारण माना जाता है कि व्रत के आहार में सेंधा नमक के प्रयोग की छूट है। सेंधा नमक चट्टानों से प्राप्त होता है और पूरी तरह से प्राकृतिक होता है इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है।

 

chaitra navratri 2021 Know why we can eat rock salt sendha namak during Navratri fast there are religious and scientific reasons
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

एक दिन के व्रत में व्यक्ति को ज्यादा परेशानी महसूस नहीं होती है लेकिन जब पूरे नौ दिन तक व्रत किया जाता है तब व्रत के दौरान अन्न न खाने के कारण शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है। उस समय हमारे शरीर को नमक की जरूरत होती है। सेंधा नमक पोषक तत्वों और खनिज तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता होती है। इसके साथ ही यह हमारे पाचन तंत्र को भी सही रखता है। सेंधा नमक का सेवन व्रती को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही सेंधा नमक का प्रयोग करने के शरीर को काई फायदे होते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri 2021 Know why we can eat rock salt sendha namak during Navratri fast there are religious and scientific reasons
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

नवरात्रि के समय के साथ ही मौसम में भी बदलाव शुरू होने लगता है। इस समय हल्का और संतुलित आहार लेने की सलाह दी जाती है ऐसे में खाने में सेंधा नमक का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें साधारण नमक के मुकाबले सोडियम की मात्रा कम होती है जबकि इसमें ऑयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed