फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्र में करें ये सरल उपाय, होगा आपका बेड़ा पार, कर्ज से मिलेगा छुटकारा

Tue, 13 Apr 2021 07:28 AM IST
रुस्तम राणा पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 13 Apr 2021 07:28 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2021 Chaitra Navratri ke upay in hindi
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला

मां दुर्गा अपने भक्तों का बेड़ा अवश्य पार लगाती हैं। सच्ची श्रद्धा से जो कोई भी मां की आराधना करता है उसका जीवन तो मां सफल करती ही हैं यदि इसके साथ-साथ कुछ सरल उपाय भी किये जाएं तो मान्यता है कि किसी भी प्रकार की परेशानी से मां मुक्ति दिला देती हैं। ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने नवरात्रि के अवसर पर कुछ अचूक उपायों के बारे में बताया जिन्हें करके आप जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं - 

Chaitra Navratri 2021 Chaitra Navratri ke upay in hindi
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

आटे से उपाय
आपको करना सिर्फ यह है कि आटे को स्वच्छ जल में गूंथकर उसकी एक लोई बना लें व इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां की कृपा होती है व जल्द ही अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं।

Chaitra Navratri 2021 Chaitra Navratri ke upay in hindi
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
कमल गट्टे से उपाय

कमल गट्टे से किया गया यह उपाय भी सिद्ध माना जाता है। इसके लिए आपको यह करना है कि कमल गट्टे को पीसकर उसमें देशी घी से बनी सफ़ेद बर्फियां मिला कर इसकी 21 आहूतियां दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2021 Chaitra Navratri ke upay in hindi
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
गुलाब के फूलों से उपाय

गुलाब के फूलों से भी एक उपाय है जो आप कर्ज के बोझ से मुक्ति पाने के लिए अपना सकते हैं। इसके लिए आप एक सफेद वस्त्र लें और इसमें पांच फूल गुलाब के, एक चांदी का टुकड़ा, कुछ चावल व थोड़ा गुड़ रखकर इसे बांध लें। अब 21 बार सही उच्चारण करते हुए गायत्री मंत्र का पाठ करें व कर्ज से मुक्ति की कामना करते हुए इसे पानी में बहा दें।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2021 Chaitra Navratri ke upay in hindi
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
लौंग व कपूर से उपाय

लौंग व कपूर से भी आप उपाय कर सकते हैं। करना आपको यह है कि कमल के फूल की पत्तियां लें। अब इन पर मक्खन व मिसरी लगाएं। अब 48 लौंग व 6 कपूर की माता को आहूति दें। मान्यता है कि ऐसा करने से जल्द ही कर्ज का बोझ कम होने लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed