फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Charitra navratri 2021: नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन करें ये उपाय, धन संबंधी सभी समस्याएं होंगी दूर

Thu, 15 Apr 2021 12:39 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 15 Apr 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratra 2021 dhan Totka Remedy Measures to get rid of money problem
चैत्र नवरात्रि 2021

13 अप्रैल 2021 से चैत्र नवरात्रि आरंभ हो गई हैं। आज तृतीय नवरात्रि पर मां चंद्रघंटा देवी का दिन है। मां आदिशक्ति दुर्गा की पूजा आराधना करने के लिए ये नौ दिन बहुत ही उत्तम होते हैं। नवरात्रि में सच्चे मन से मां भगवती की आराधना की जाए तो वह अपने भक्तों की झोली खुशियों से भर देती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों में यदि कुछ उपाय कर लिये जाएं आप धन संबंधित सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं और देवी मां की कृपा से आपकी झोली धन-धान्य से भर जाती है। यदि आपके जीवन में रुपए पैसे की तंगी बनी हुई है तो आप इन उपायों को नवरात्रि में दिनों में करके अपार धन-धान्य प्राप्त कर सकते हैं। जानते हैं उपाय।

 

Chaitra Navratra 2021 dhan Totka Remedy Measures to get rid of money problem
चैत्र नवरात्रि 2021

पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के समय 14 प्रकार के रत्नों की प्राप्ति हुई थी। इन्हीं में से एक थे पंच जन्य शंख जो कि कौड़ी के रूप में हैं। कौड़ियों को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धन प्राप्ति के लिए नवरात्रि में किसी भी दिन मंदिर में रखकर विधिवत कौड़ियों की पूजा कर लें। इसके बाद इनका प्रयोग करके आप धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। धन प्राप्ति के उपाय करने के लिए कौड़ियों को बहुत ही ध्यान से चुने। ये कौड़ियां केवल पीले रंग की होनी चाहिए। सफेद कौड़ियों कि प्रयोग भी किया जाता है लेकिन ये भूरी या काले धब्बें वाली न हो। तो चलिए जानते हैं कि पूजा की गई कौड़ियों का प्रयोग कैसे करना है।

Chaitra Navratra 2021 dhan Totka Remedy Measures to get rid of money problem
चैत्र नवरात्रि 2021

नवरात्रि के किसी भी दिन पूजा की गई पीले रंग की 11 कौड़ियों को लाल रंग के कपड़े में बांध कर अपने घर के मुख्य द्वार पर लटका दें। इससे न केवल बुरी नजर और नकारात्मकता का नाश होता है बल्कि आपके घर में धन समृद्धि आती है। वास्तु के अनुसार घर में नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का मुख्य स्थान द्वार ही होता है। द्वार पर कौड़ियां टांगने से घर में नकारात्मकता का प्रवेश नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratra 2021 dhan Totka Remedy Measures to get rid of money problem
चैत्र नवरात्रि 2021

यदि आपको व्यवसाय और नौकरी में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आपके जीवन में वित्तीय परेशानी बनी हुई है तो चैत्र नवरात्रि में पड़ने वाले शुक्रवार के दिन सफेद रंग की 11 कौड़ियां लेकर उन्हें को पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपने धन स्थान पर रख दें। इसके बाद मां लक्ष्मी से धन वृद्धि और तरक्की की प्रार्थना करें।

 

विज्ञापन
Chaitra Navratra 2021 dhan Totka Remedy Measures to get rid of money problem
धन वृद्धि का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घर में धन-समृद्धि के लिए चैत्र नवरात्र में पीले रंग की 11 कौड़ियों की पूजा करें। इसके बाद इन कौड़ियों को एक हरे रंग के स्वच्छ कपड़े में लपेटकर अपने घर की उत्तर दिशा में छिपा कर रख दें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस उपाय को चुपचाप करना है किसी को भी इस बारे में न बताएं। उत्तर दिशा के स्वामी धन कुबेर हैं। इस उपाय को धन समृद्धि के लिए बहुत कारगर माना गया है। आपके घर हमेशा धनधान्य बना रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed