फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaiti Chhath pooja 2021: इस दिन से शुरू हो रही है चैती छठ पूजा, जानें व्रत के नियम, तिथि और महत्व

Tue, 06 Apr 2021 05:07 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 06 Apr 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
Chaiti Chhath pooja 2021 know the date significance vrat niyam puja vidhi of chhath parv
चैती छठ पूजा 2021 - फोटो : amar ujala

छठ को आस्था का महापर्व कहा जाता है। यह पर्व मुख्यता बिहार में मनाया जाता है। इसके साथ ही इस पर्व की धूम देश से लेकर विदेश में भी दिखाई देती है। छठ का महापर्व कार्तिक मास में तो धूमधाम के साथ मनाते ही हैं, इसके अलावा चैत्र माह में भी छठ व्रत किया जाता है। इस बार चैती छठ 16 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस तरह से आस्था का महापर्व छठ साल में दो बार मनाया जाता है। यह पर्व पूरे चार दिनों तक चलता है। इसमें महिलाएं लगभग 36 घंटे का लंबा व्रत करती हैं, इसलिए यह व्रत बहुत ही कठिन माना जाता है। चार दिनों तक लगातार पूजा अर्चना और व्रत करने के कारण इसे महापर्व कहा जाता है। जानते हैं चैत्र या चैती छठ पूजा महत्व, व्रत के नियम और किस दिन क्या

Chaiti Chhath pooja 2021 know the date significance vrat niyam puja vidhi of chhath parv
चैती छठ पूजा 2021 - फोटो : अमर उजाला
चैत्र छठ का महत्व-

शास्त्रों के अनुसार छठी माता भगवान सूर्य की मानस बहन हैं। इसलिए छठ के व्रत में छठी मईया और सूर्यदेव की पूजा करने का विधान है। यह व्रत महिलाओं के द्वारा अपनी संतान की लंबी आयु की कामना के लिए किया जाता है। मान्यता के अनुसार छठी मईया संतान की रक्षा करती हैं। सूर्यदेव की उपासना से आरोग्यता प्राप्त होती है।

Chaiti Chhath pooja 2021 know the date significance vrat niyam puja vidhi of chhath parv
चैती छठ पूजा 2021 - फोटो : amar ujala
कब से कब तक चलेगा छठ पर्व

चैती छठ 16 अप्रैल 2021 से शुरू होगा जो 19 अप्रैल 2021 तक चलेगा।  


छठ का पर्व शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 16 अप्रैल 2021 से आरंभ होगा। इस दिन नहाय-खाय किया जाएगा। इस व्रत में साफ सफाई का बहुत ध्यान रखा जाता है। नहाय खाय के दिन पूरे घर की सफाई की जाती है और स्नान करके व्रत का संकल्प लिया जाता है, चने की सब्जी, चावल साग खाया जाता है और अगले दिन खरना से व्रत आरंभ हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaiti Chhath pooja 2021 know the date significance vrat niyam puja vidhi of chhath parv
चैती छठ पूजा 2021
खरना

17 अप्रैल 2021 दिन शनिवार को पंचमी तिथि को लोहंडा या खरना किया जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ वाली खीर का प्रसाद बनाकर सूर्य देव की पूजा करने के बाद यह प्रसाद खाया जाता है, इसके बाद छठ के समापन के बाद व्रत का पारणा किया जाता है।

 

विज्ञापन
Chaiti Chhath pooja 2021 know the date significance vrat niyam puja vidhi of chhath parv
चैती छठ पूजा 2021
षष्ठी तिथि

18 अप्रैल 2021 रविवार के दिन षष्ठी तिथि है। इस दिन अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। शाम के समय महिलाएं नदी या तालाब में खड़ी होकर हैं और सूर्य को अर्घ्य देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed