फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budhwar Upay: बुधवार के दिन गलती से भी न करें ये काम, हो सकती है बड़ी परेशानी

Wed, 24 May 2023 09:51 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 24 May 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
Budhwar Upay Dos And Donts on Wednesday Budhwar Ke Din Kya Kare Kya Nhi
Budhwar Upay: बुधवार के दिन गलती से भी न करें ये काम - फोटो : iStock

Budhwar Upay: बुधवार का दिन प्रथम पूज्य देव भगवान श्री गणेश को समर्पित होता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। गणेश जी भक्तों के लिए विघ्नहर्ता माने जाते हैं। बुधवार के दिन एकदन्त दयावन्त चार भुजा धारी भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। पूजा पाठ के अलावा बुधवार के दिन गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्तगड़ कई तरह के उपाय भी करते हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से जीवन में खुशियां आती हैं। इसके अलावा शास्त्रों में कुछ ऐसे काम भी बताए गए हैं, जिन्हे बुधवार के दिन नहीं करना चाहिए। इन कार्यों को करने से जीवन में दरिद्रता आती है। ऐसे में चलिए जानते हैं बुधवार के दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए...  



Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, जीवन में नहीं रहेगी कोई कमी 

Budhwar Upay Dos And Donts on Wednesday Budhwar Ke Din Kya Kare Kya Nhi
Budhwar Upay: बुधवार के दिन गलती से भी न करें ये काम - फोटो : istock

अपशब्द न बोलें 
बुधवार का दिन भगवान गणेश के अलावा बुध ग्रह का दिन भी माना जाता है। बुध ग्रह को बुद्धि और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में इस दिन व्यक्ति को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। इस दिन भूल से भी किसी को अपशब्द नहीं कहना चाहिए। 

Budhwar Upay Dos And Donts on Wednesday Budhwar Ke Din Kya Kare Kya Nhi
Budhwar Upay: बुधवार के दिन गलती से भी न करें ये काम - फोटो : iStock

न दें किसी को उधार 
बुधवार के दिन रुपयों-पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन नहीं करना चाहिए। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो इस दिन किसी को उधार देने या किसी से उधार लेने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बुधवार के दिन न तो उधार लें और न ही किसी को उधार में पैसे दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budhwar Upay Dos And Donts on Wednesday Budhwar Ke Din Kya Kare Kya Nhi
Budhwar Upay: बुधवार के दिन गलती से भी न करें ये काम - फोटो : iStock

न करें इस दिशा में यात्रा 
बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा नहीं करनी चाहिए। इस दिन पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करना अशुभ माना जाता है। ऐसे में यदि बुधवार के दिन आप को आकस्मिक यात्रा करनी पड़ रही है, तो यात्रा में विशेष सावधानियां जरूर बरतें। 

Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, दूर होंगे सभी दुख-दर्द 

विज्ञापन
Budhwar Upay Dos And Donts on Wednesday Budhwar Ke Din Kya Kare Kya Nhi
Budhwar Upay: बुधवार के दिन गलती से भी न करें ये काम - फोटो : iStock

इस रंग के कपड़े न पहनें 
बुधवार के दिन काले रंग का वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। शास्त्रों में मान्यता है कि बुधवार को काले वस्त्र पहनने से दांपत्य जीवन पर बुरा असर पड़ता है और पति पत्नी के रिश्ते में तनाव पैदा होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed