फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करें ये उपाय, दूर होगी घर से दरिद्रता और व्यापार में घाटे से मिलेगी मुक्ति

Wed, 11 May 2022 07:45 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 11 May 2022 07:45 AM IST
विज्ञापन
Budhwar Ke Upay Do these measures on Wednesday to money and prosperity
बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock

Budhwar Ke Upay: हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन का कोई न कोई महत्व जरूर होता है। सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित किया जाता है। इसी तरह से बुधवार का दिन भगवान गणेश के लिए समर्पित है। भगवान गणेश के अलावा ज्योतिष के अनुसार बुधवार का दिन बुध ग्रह का भी माना गया है। बुध को चातुर्य, तर्कशक्ति और वाकपटुता का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं गणेश भगवान को ग्रंथो में बुद्धि और शुभता का देव कहा गया है। प्रत्येक शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश का पूजन अनिवार्य होता है, क्योंकि गणेश जी की आराधना से किए गए कार्य में किसी प्रकार की विघ्न-बाधा नहीं आती है। साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। यदि पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ गणेश भगवान की पूजा आराधना की जाए तो जीवन की परेशानियों और विघ्न-बाधाओं से मुक्ति प्राप्त होती है। अगर आप किसी प्रकार की समस्या से परेशान हैं तो बुधवार के दिन कुछ उपाय करने से समस्याओं से मुक्ति मिलती है.... 

Budhwar Ke Upay Do these measures on Wednesday to money and prosperity
बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock

यदि आप अत्यधिक कर्ज से परेशान हैं, लगातार व्यापार में घाटा हो रहा है या फिर परिवार में नकारात्मकता के कारण कलह की स्थिति रहती है, तो बुधवार का व्रत बहुत लाभकारी रहता है। बुधवार के दिन यदि विधि-विधान से श्रद्धा पूर्वक व्रत किया जाए तो इससे बुध ग्रह तो अनुकूल होता ही है साथ ही भगवान गणेश की कृपा से आपके जीवन की सभी विघ्न बाधाएं दूर हो जाती हैं। परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और शुभता का वास होता है। 

Budhwar Ke Upay Do these measures on Wednesday to money and prosperity
बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना करें 

यदि आपके घर में काफी समय से दरिद्रता फैली है, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की सफेद रंग की प्रतिमा घर में स्थापित करें। इसके बाद 7 बुधवार नियमित रूप से गणेश जी के व्रत रखें और प्रतिमा की पूजा करें। इसके बाद आप आखिरी बुधवार को अपने व्रत का उद्यापन करें और मूंग दाल का दान करें। ज्योतिष के अनुसार, इस उपाय से घर की दरिद्रता दूर होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budhwar Ke Upay Do these measures on Wednesday to money and prosperity
बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : istock
भगवान गणेश को अर्पित करें गुड़

मान्यताओं के अनुसार, गणेश जी को मीठे पकवान अति प्रिय हैं। यदि आप 7 बुधवार नियमित रूप से गणेश जी को मीठे पकवानों का भोग लगाएंगे तो जल्द ही धन से संबंधित समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसके अलावा भगवान श्री गणेश को गुड़ धनिया का भोग अति प्रिय है। ऐसे में यदि आप घर पर ही गणेश जी की प्रतिमा पर गुड़ धनिया का प्रसाद अर्पित करते हैं, तो इससे आपके जीवन की समस्याएं कम हो जाएंगी। 

विज्ञापन
Budhwar Ke Upay Do these measures on Wednesday to money and prosperity
बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : istock
बुधवार को ऐसे करें पूजा 

बुधवार के दिन रोली, अक्षत, दीपक, धूप, दूर्वा आदि से गणेश जी का पूजन करें। साथ ही व्रत की कथा पढ़ें और गणेश जी को लड्डू या फिर हलवे का भोग लगाएं। इसके बाद पूजा करके आरती करें और अपनी गलतियों की क्षमा प्रार्थना करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed