Pradosh Vrat 2022: देवों के देव महादेव को समर्पित त्रयोदशी तिथि हर माह में दो बार पड़ती है। इस प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस समय भाद्रपद माह चल रहा है। वहीं भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को इस माह का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान भोलेनाथ के भक्त प्रदोष व्रत रखते हैं और शुभ समय में भगवान शिव शंकर की पूजा करते हैं। भादो माह का पहला प्रदोष व्रत 24 अगस्त दिन बुधवार को है। प्रदोष व्रत का नाम वार यानी सप्ताह का दिन के अनुसार होता है। इस बार का प्रदोष व्रत बुधवार पड़ रहा है, इसलिए बुध प्रदोष कहलाएगा। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की भी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजन करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं प्रदोष व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और संपूर्ण पूजन विधि...
Pradosh Vrat 2022: आज है भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत? जानें पूजा विधि और महत्व
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन