फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

bhaum pradosh 2021: कर्ज से हैं परेशान तो भौम प्रदोष वाले दिन करें ये उपाय

Sat, 06 Feb 2021 06:32 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 06 Feb 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
bhaum pradosh 2021 date significance puja vidhi and Debt relief measures
Pradosha Vrat 2021

हिंदी पंचांग के अनुसार हर मास के दोनों पक्षों, शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के को प्रदोष व्रत किया जाता है। यह तिथि भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। प्रत्येक त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव के नाम का व्रत करके उनकी पूजा की जाती है। यह दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने हेतु बहुत शुभ माना गया है। प्रदोष जिस दिन पड़ता है उसी के अनुसार नाम होता है। इस बार मंगलवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष कहा जाएगा, क्योंकि मंगलवार को भौम भी कहा जाता है। इस बार यह व्रत मंगलवार को पड़ने के कारण बहुत शुभ होगा, क्योंकि इस दिन भगवान शिव के साथ हनुमान जी की कृपा प्राप्ति का दिन भी है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो प्रदोष व्रत करने के साथ कर्ज मुक्ति के ये उपाय करके कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं। माघ मास के भौम प्रदोष व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजाविधि और जानिए कर्ज मुक्ति के उपाय...

bhaum pradosh 2021 date significance puja vidhi and Debt relief measures
Pradosha Vrat 2021

भौम प्रदोष व्रत तिथि 2021 9 फरवरी 2021

 

माघ मास कृष्ण त्रयोदशी आरंभ- 9 फरवरी 2021 दिन मंगलवार प्रात: 03 बजकर 19 मिनट से

 

कृष्ण त्रयोदशी समाप्त- 10 फरवरी 2021 बुधवार प्रात: 02 बजकर 05 मिनट पर

 

प्रदोष काल में पूजा का शुभ मुहूर्त- 9 फरवरी 2021 को संध्याकाल में 06 बजकर 03 मिनट से आरंभ होकर रात्रि 08 बजकर 40 मिनट तक

bhaum pradosh 2021 date significance puja vidhi and Debt relief measures
Pradosh vrat 2021
पूजा विधि
  • प्रदोष व्रत के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठें और नित्य क्रियाओं से निवृत्त होकर स्नान करें।
  • भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प करें। 
  • प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल यानि संध्या के समय करने का विधान है।
  • प्रदोष व्रत की पूजा सूर्यास्त होने के एक घंटे पहले आरंभ करनी चाहिए।
  • शुभ मुहूर्त में स्वच्छ होकर पूजा के लिए ईशान कोण में एक स्वच्छ स्थान चुनें और उसे गंगाजल से शुद्ध कर लें। 
  • अब कुश के आसन बिछाकर स्वयं भी उत्तर-पूर्व की दिशा की ओर मुख करके भगवान शिव का पूजन आरंभ करें। 
  • सर्वप्रथम शिव पंचाक्षर मंत्र "ऊँ नम: शिवाय" का जाप करते हुए शिव जी का जलाभिषेक करें। 
  • शिव जी को उनकी प्रिय चीजें बिल्वपत्र, धतूरा पुष्प आदि अर्पित करें। 

विधि-विधान के साथ शिव की पूजा करने के बाद आरती करें और सभी में प्रसाद बांटें। आगे पढ़े कर्ज मुक्ति के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
bhaum pradosh 2021 date significance puja vidhi and Debt relief measures
हनुमान चालीसा पाठ करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए भौम प्रदोष व्रत के दिन शाम के समय हनुमान जी के समक्ष हनुमान चालीसा का पाठ करें। कर्ज मुक्ति के लिए यह बहुत लाभदायी सिद्ध होता है। चालीसा पाठ करने के बाद हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं और फिर प्रसाद बांटें।

विज्ञापन
bhaum pradosh 2021 date significance puja vidhi and Debt relief measures
हनुमान जी के समक्ष नौ बत्तियों का दीपक जलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कर्ज मुक्ति के लिए भौम प्रदोष को रात्रि के समय हनुमान जी के समक्ष घी का नौ बातियों वाला दीपक जलाकर उनसे कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें। मान्यता है कि हनुमान जी की कृपा से जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed