फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विज्ञान ने भी माना आध्यात्मिक उपायों से बढ़ती है प्रतिरोध क्षमता, एक उपाय से अदृश्य कवच बन जाता है

Fri, 06 Mar 2020 04:35 PM IST
योगेश जोशी स्वामी चिदानंद सरस्वती
स्वामी चिदानंद सरस्वती Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 06 Mar 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
benefits of meditation according to science study and spirituality

अगर यह बात पौराणिक संदर्भ में कही जाती तो शायद यकीन नहीं होता, लेकिन अब विज्ञान भी मानने लगा है कि ध्यान से एक अदृश्य कवच जैसा बनता है। उस माहौल में वह कवच शरीर के आस-पास छाए संक्रमणों से बचाता है।

benefits of meditation according to science study and spirituality
हॉवर्ड विश्वविद्यालय में कार्डियो फैकल्टी में शोध निर्देशक डॉ. हर्बर्ट वेनसन का कहना है कि नियमपूर्वक बीस मिनट प्रतिदिन ध्यान किया जाए, तो शरीर में ऐसे बदलाव आने लगते हैं कि वह रोग और तनाव के आक्रमणों का मुकाबला करने लगता है। इसके लिए अलग से चिकित्सकीय सावधानी नहीं बरतनी पड़ती।
benefits of meditation according to science study and spirituality
हर्बर्ट शोध कार्य के दौरान हृदय तंत्र की कार्य विधि और संवेगों के पारस्परिक संबंधों पर प्रयोग करते हुए ध्यान की ओर आकर्षित हुए। उन्होंने अपने सहयोगी डॉ. वैलेस और उनकी टीम के साथ करीब दो हजार व्यक्तियों का परीक्षण किया, जो नियमित ध्यान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of meditation according to science study and spirituality
अध्ययन के निष्कर्षों को उन्होंने रिस्पांस मेडिसिन एंड टेशन पुस्तक में पेश किया है। उन्होंने लिखा है कि ध्यान के कारण व्यक्ति की त्वचा में अवरोध क्षमता की वृद्धि भी होती है। ध्यान में तीन मिनट के भीतर ही ऑक्सीजन की खपत दर में सोलह प्रतिशत की कमी आ जाती है, जबकि पांच घंटे की नींद में केवल आठ प्रतिशत की ही कमी आती है।
विज्ञापन
benefits of meditation according to science study and spirituality

इसी से मिलता-जुलता एक प्रयोग लंदन के माडस्लो अस्पताल तथा इंस्टीट्यूट ऑफ साइकिएट्री के  डॉ. पीटर फेन्विक ने भी किया। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘मेडिटेशन एंड साइंस’ में लिखा है कि उन्होंने ऐसे कुछ व्यक्तियों के मस्तिष्क की विद्युत क्रिया की जांच की जो कम से कम एक वर्ष से ध्यान का नियमित अभ्यास कर रहे थे। मस्तिष्क तरंगों की रिकॉर्डिंग में ध्यान के समय स्पष्ट परिवर्तन नोट किए गए। इन तरंगों से जो ताजगी मिलती है, उससे शरीर और मन बाहरी प्रतिकूलताओं को सहने लायक पर्याप्त सामर्थ्य जुटा लेता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed