फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basant Panchami 2023: नौकरी में प्रमोशन और करियर में सफलता पाने के लिए वसंत पंचमी पर करें ये उपाय

Thu, 26 Jan 2023 12:06 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 26 Jan 2023 12:06 AM IST
सार

Basant Panchami 2023: यदि आप नौकरी में तरक्की और प्रमोशन न मिल पाने की वजह से परेशान हैं तो 26 जनवरी को खास संयोग बन रहा है। इस दिन ज्योतिष के कुछ उपाय करके आप नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानी को दूर कर सकते हैं। दरअसल, 26 जनवरी को वसंत पंचमी है। इस दिन ज्ञान, वाणी और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। 

विज्ञापन
Basant Panchami 2023 Upay do these measures on Vasant Panchami To get promotion in job and career
Basant Panchami 2023 - फोटो : अमर उजाला

Basant Panchami 2023: कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि खूब मेहनत करने के बाद भी नौकरी में तरक्की नहीं मिल पाती है। किसी न किसी वजह से आपका प्रमोशन रुक जाता है। यहां तक कि बॉस से भी अच्छा तालमेल नहीं बैठ पाता है। नौकरी में तरक्की न मिल पाने से अक्सर लोग परेशान भी रहने लगते हैं। यदि आप भी नौकरी में तरक्की और प्रमोशन न मिल पाने की वजह से परेशान हैं तो 26 जनवरी को खास संयोग बन रहा है। इस दिन ज्योतिष के कुछ उपाय करके आप नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानी को दूर कर सकते हैं। दरअसल, आज यानी 26 जनवरी को वसंत पंचमी है। इस दिन ज्ञान, वाणी और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां सरस्वती की कृपा से न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि नौकरी कारोबार में भी आने वाली समस्याएं दूर हो जाती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि नौकरी में आ रही समस्या को दूर करने के लिए वसंत पंचमी के उपाय...    



Basant Panchami 2023 Date: इस साल वसंत पचंमी कब है? जानें तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त 

Basant Panchami 2023 Upay do these measures on Vasant Panchami To get promotion in job and career
नौकरी में प्रमोशन और करियर में सफलता पाने के लिए वसंत पंचमी पर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

करियर में तरक्की के उपाय
वसंत पंचमी के दिन सरस्वती गायत्री मंत्र ''ॐ सरस्वत्यै विद्महे ब्रह्मपुत्र्यै धीमहि तन्नो देवी प्रचोदयात्'' की 5 माला का जाप करें। सरस्वती गायत्री मंत्र से बुद्धि, विवेक, दूरदर्शिता, चतुराई और नौकरी कारोबार में सफलता मिलती है।  

Basant Panchami 2023 Upay do these measures on Vasant Panchami To get promotion in job and career
नौकरी में प्रमोशन और करियर में सफलता पाने के लिए वसंत पंचमी पर करें ये उपाय - फोटो : iStock

प्रमोशन के लिए उपाय
वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के सामने दो मुखी दीपक जलाएं। इसके बाद 'पद्मश्री ॐ पद्मा क्ष्री नमः' मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। मान्यता है कि इससे करियर की बाधाएं दूर होती हैं और प्रमोशन के रास्ते खुलते हैं।

Basant Panchami 2023: 26 जनवरी को वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा के दौरान पढ़ें ये आरती और वंदना 

विज्ञापन
विज्ञापन
Basant Panchami 2023 Upay do these measures on Vasant Panchami To get promotion in job and career
नौकरी में प्रमोशन और करियर में सफलता पाने के लिए वसंत पंचमी पर करें ये उपाय - फोटो : istock

उच्च पद के लिए
वसंत पंचमी के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करके पीले रंग के कपड़े पहनें। फिर विधि-विधान से देवी सरस्वती की पूजा करें। पूजा में मां सरस्वती को पीले रंग के फूल और मिठाइयों का भोग लगाएं। इससे मां सरस्वती प्रसन्न होंगी और नौकरी में उच्च पद प्राप्त होता है।

विज्ञापन
Basant Panchami 2023 Upay do these measures on Vasant Panchami To get promotion in job and career
नौकरी में प्रमोशन और करियर में सफलता पाने के लिए वसंत पंचमी पर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

ज्ञान प्राप्ति के लिए
वसंत पंचमी के दिन ''ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि, तन्नो देवी प्रचोदयात्'' मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपका ज्ञान बढ़ेगा। साथ ही मां शारदा की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed