{"_id":"57295b3b01501ae6bc87513e109a5797","slug":"barsana-holi-festival-2015","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, नंदगांव और बरसाने की होली का छेड़-छाड़ भरा रंग","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
देखिए, नंदगांव और बरसाने की होली का छेड़-छाड़ भरा रंग
Thu, 26 Feb 2015 04:28 PM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
देखिए, नंदगांव और बरसाने की होली का छेड़-छाड़ भरा रंग
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भगवान श्रीकृष्ण नंद गांव से बरसाना होली खेलने आते थे। आज भी इस परंपरा को जारी रखते हुए हर साल बरसाने की सखियां नंदगांव आकर गोपों को होली खेलने बरसाना आने का आमंत्रण देती हैं। इस तस्वीर में देखिए बरसाने की सखियां गोपों को आमंत्रण देने बरसाने आई हैं और गोप नखरे दिखाते हुए कह रहे हैं कि मै तो नहीं आऊंगा। गाने बजाने के साथ मान मनौअल का यह दृश्य मन को मोह लेता है।
(सभी फोटो, ब्यूरो अमर उजाला, मथुरा)
देखिए, नंदगांव और बरसाने की होली का छेड़-छाड़ भरा रंग
2 of 10
होली आई रे कन्हाई रंग छलके सुना दे जरा बांसुरी। कुछ इसी तरह की ख्वाहिश लिए होली के मौके पर बरसाने की गोपियां आई हैं नंद गांव के गोपों को होली खेलने का आमंत्रण देने। देखिए कैसे हाथ जोड़कर जैसे गोपियां गोपों से कह रही हैं 'आओ बरसाने, सुना दे मीठी तानें, होली का है बहाना, हमारे घर आना।' गोपियों की विनती पर गोप अगले दिन बरसाना जाएंगे जहां खेली जाएगी लट्ठमार होली।
देखिए, नंदगांव और बरसाने की होली का छेड़-छाड़ भरा रंग
3 of 10
तुमको आना होगा बरसान, चलेगा नहीं कोई बहाना। मैं राधा तू मेरा कान्हा, प्रीत रंग मोहे रंग जाना।। गोपियों की मिन्नत और प्रेम आमंत्रण को देखकर गोप मन ही मन आनंदित होते रहते हैं और जब देखते हैं कि गोपियां रुठ जाएगी तक गोप प्रेम आमंत्रण स्वीकार कर लेते हैं। इसके बाद पूरा वातावरण आनंदित हो उठता है, लोग राधा कृष्ण के जय-जयकार करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखिए, नंदगांव और बरसाने की होली का छेड़-छाड़ भरा रंग
4 of 10
गोपियों संग झूमे ग्वाल, होकर मगन मतवाल। देखिए कैसे बरसाने की गोपियों संग हिल मिलकर नाच रहे हैं नंद गांव के लाल।
विज्ञापन
देखिए, नंदगांव और बरसाने की होली का छेड़-छाड़ भरा रंग
5 of 10
छोटो गोपाल संग नाचे है राधा, अजब है जोड़ी, गजब है कान्हा। देखिए छोटे से गोपाल के संग कैसे मगन हुए राधा नाच रही है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।