फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Job Upay Astrology: बृहस्पति ग्रह को मजबूत करेंगे ये ज्योतिषीय उपाय, सुख-समृद्धि की होगी बरसात

Thu, 09 Dec 2021 11:26 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 09 Dec 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Astrology Remedies For Good Career Money And Job
आपकी कुंडली में गुरु ग्रह हमेशा मजबूत रहे इसके लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

Astrology Remedies For Good Career And Job: आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने से धन, शिक्षा, कारोबार से लेकर वैवाहिक जीवन तक की तमाम परेशानियों को झेलना पड़ता है। बृहस्पति को सबसे बड़ा एवं सुख-समृद्धि देने वाला माना गया है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना एवं व्रत करने से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं, वहीं बृहस्पतिदेव की कृपा से आराधक के सारे कार्य सम्पन्न हो जाते हैं। आपकी कुंडली में गुरु ग्रह हमेशा मजबूत रहे इसके लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं। तो जानते हैं कि बृहस्पतिवार के दिन जीवन में सुख-समृद्धि को पाने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए।

Astrology Remedies For Good Career Money And Job
1.सुखी होगा दांपत्य
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी संपन्नता के प्रतीक हैं अतः गुरुवार के दिन विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा करें। संभव हो तो बृहस्पतिवार की व्रत कथा भी पढ़ें ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है और सुख समृद्धि बनी रहती है।
Astrology Remedies For Good Career Money And Job
बृहस्पति देव - फोटो : अमर उजाला

2.धन प्राप्ति के बनेंगे योग
गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर नहाने से भगवान बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना और दीपक जलाना बहुत लाभकारी माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पीला चन्दन या केसर का तिलक लगाकर पूजा करें और स्वयं के भी तिलक लगाएं। यदि केसर न हो तो हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं। इस उपाय को निरंतर करने से आपके धन में लगातार वृद्धि होगी और आपके पास कभी धन की कमी नही रहेगी। गुरुवार को किसी को न ही उधार देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology Remedies For Good Career Money And Job
देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के उपाय - फोटो : istock
3.कलह दूर होगी
यदि पति-पत्नी के बीच में मनमुटाव चल रहा है, आए दिन के झगड़े रहते हैं तो आप इस दिन बृहस्पति देव या विष्णु भगवान की तस्वीर को पीले रंग के कपड़े पर विराजित करके पीले चंदन और पीले पुष्पों से पूजा करें। पीले चावल या पीली मिठाई का प्रसाद लगाएं, फायदा होगा।
विज्ञापन
Astrology Remedies For Good Career Money And Job
केले का पेड़ - फोटो : Pixabay
4. सेहत सुधरेगी
बृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा के बाद भगवान सत्यनारायण की या बृहस्पतिवार की कथा सुनना बहुत अच्छा माना गया है। इसके साथ ही इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से सेहत में सुधार होता है। बिना नमक का खाना खाएं एवं भोजन में पीले रंग का पकवान जैसे बेसन के लड्डू, आम, केले आदि भी शामिल करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed