फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashwin Mass 2022: आश्विन मास आरंभ, जानें इस महीने क्या करें और क्या नहीं

Sun, 11 Sep 2022 04:33 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
Ashwin Month 2022 Do and Do Not do These Things During This Month in Hindi
आश्विन मास में इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : अमर उजाला

Ashwin Mass 2022: हिंदू धर्म में आश्विन मास का विशेष महत्व है। धर्म शास्त्रों के अनुसार आश्विन मास का प्रत्येक दिन अपने आप में काफी विशेष होता है। आश्विन मास में जहां 15 दिन पितृ पक्ष चलता है वहीं 9 दिन शारदीय नवरात्रि की धूम रहती है। इस माह में नवरात्रि, दशहरा जैसे कई पवित्र व्रत और त्योहार आते हैं। इन व्रत त्योहारों में भक्त श्रद्धापूर्वक ढंग से पूजा और अर्चना करते हैं। इसके अलावा अपने पितरों की आत्मा की शांति और उनका आशीर्वाद पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय इस माह में करते हैं। इस मास में मां दुर्गा को समर्पित है। इस महीने में देव पूजन भी किया जाता है। इस महीने से सूर्य देव धीरे-धीरे कमजोर होने लगते हैं। इस साल आश्विन मास 11 सितंबर यानी कि आज से शुरू हुआ है और 9 अक्टूबर तक रहेगा। आइए जानते हैं इस महीने क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Ashwin Month 2022 Do and Do Not do These Things During This Month in Hindi
आश्विन मास में इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : amar ujala

आश्विन मास का महत्व
आश्विन मास में बहुत से विभिन्न त्योहार पड़ते हैं। इसकी शुरुआत श्राद्ध पक्ष से होती है। आश्विन मास के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तक पितृपक्ष के दौरान पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। इससे प्रसन्न होकर पितर हम पर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इसके साथ ही शारदीय नवरात्रि और दशहरा जैसे पर्व आते हैं। 

Ashwin Month 2022 Do and Do Not do These Things During This Month in Hindi
आश्विन मास में इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : अमर उजाला

इन चीजों का रखें विशेष ध्यान

  • आश्विन मास में किसी के प्रति मन में बैर-भाव न रखें। सभी से प्रेम पूर्वक व्यवहार रखें। 
  • आश्विन मास में अपने मन को शांत रखें। 
  • आश्विन मास में में दूध और करेला का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • आश्विन मास के दौरान दान धर्म खूब करना चाहिए। दान धर्म करने से इंसान को पुण्य की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ashwin Month 2022 Do and Do Not do These Things During This Month in Hindi
आश्विन मास में इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : डेमो फोटो
  • आश्विन मास में तिल और घी का दान जरूर करना चाहिए। 
  • घर के भीतर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 
  • इस महीने में शारदीय नवरात्रि भी पड़ती है इसीलिए तामसिक भोजन जैसे मांस और मदिरा का सेवन ना करें। 
  • इस महीने में मां दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मां काफी खुश होती हैं और आपके ऊपर विशेष कृपा दृष्टि बनाई रखती हैं।
विज्ञापन
Ashwin Month 2022 Do and Do Not do These Things During This Month in Hindi
आश्विन मास में इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : अमर उजाला

 आश्विन मास में दान करें 
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्र में कुंवारी कन्याओं को धन, वस्त्र, भोजन, फल, मिष्ठान आदि का दान देने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed