फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

April-May Wedding Dates: खरमास खत्म होते ही शुरू हुआ शादी का सीजन, यहां देखें अप्रैल-मई की खास तिथियां

Fri, 24 Apr 2026 12:09 AM IST
Shweta Singh धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 12:09 AM IST
सार

खरमास खत्म होते ही विवाह का शुभ समय शुरू, अप्रैल-मई 2026 में शादी के लिए सबसे शुभ मुहूर्त और तिथियां जानें, हिंदू पंचांग के अनुसार पूरी जानकारी।

विज्ञापन
April-May 2026 Wedding Dates After Kharmas Wedding Season Begins Best Marriage Muhurat and Auspicious Dates
अप्रैल-मई विवाह मुहूर्त - फोटो : amar ujala

April-May Shadi Ke Muhurat: सूर्य के मेष राशि में गोचर के साथ ही खरमास की अवधि समाप्त हो चुकी है, जिससे लंबे समय से रुके हुए मांगलिक कार्यों की शुरुआत फिर से हो गई है। इसके बाद विवाह का शुभ समय लौट आया है और घरों में शहनाइयों की तैयारियां तेज हो गई हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से अप्रैल और मई 2026 का समय अत्यंत शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर माना जा रहा है, जो विवाह के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहा है। अब जानते हैं इस अवधि के प्रमुख शुभ विवाह मुहूर्त और तिथियां।


Kedarnath Dham Yatra 2026: कब खुलेंगे बाबा केदार के कपाट? जानिए भीष्म श्रृंगार क्यों खास है
Bada Mangal 2026: इस बार ज्येष्ठ में 4 नहीं होंगे 8 बड़े मंगल, यहां नोट कर लें बुढ़वा मंगल की सभी तारीख
Vastu Tips For Balcony: बालकनी में रखी ये चीजें बनती हैं दुखों का कारण, खुशियों पर भी पड़ता है असर
 

April-May 2026 Wedding Dates After Kharmas Wedding Season Begins Best Marriage Muhurat and Auspicious Dates
अप्रैल-मई 2026 में शुक्र ग्रह और बृहस्पति ग्रह की स्थिति विशेष रूप से शुभ मानी जा रही है। - फोटो : Adobe Stock

क्या कहते हैं ग्रह गोचर 
पंचांग के अनुसार अप्रैल-मई 2026 में शुक्र ग्रह और बृहस्पति ग्रह की स्थिति विशेष रूप से शुभ मानी जा रही है। ज्योतिष में ये दोनों ग्रह विवाह, प्रेम, सुख और समृद्धि के कारक माने जाते हैं। इनकी अनुकूल स्थिति वैवाहिक जीवन में स्थिरता, आपसी समझ और रिश्तों में मधुरता बढ़ाने में सहायक होती है।

April-May 2026 Wedding Dates After Kharmas Wedding Season Begins Best Marriage Muhurat and Auspicious Dates
अप्रैल व मई में 16 शादियों के मुहूर्त बन रहे हैं। - फोटो : adobe stock
अप्रैल-मई में कुल कितने मुहूर्त 
वैवाहिक मुहूर्त अक्षय तृतीया से शुरू हो चुके हैं। अप्रैल व मई में 16 शादियों के मुहूर्त बन रहे हैं। इस बार ज्येष्ठ मास में ही पुरुषोत्तम मास के शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण और शुद्ध शुक्ल पक्ष में मांगलिक कार्य होंगे। मगर, एक माह के पुरुषोत्तम मास के दौरान फिर मांगलिक कार्य विराम लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
April-May 2026 Wedding Dates After Kharmas Wedding Season Begins Best Marriage Muhurat and Auspicious Dates
अप्रैल 2026 विवाह शुभ मुहूर्त - फोटो : Freepik
अप्रैल 2026 विवाह शुभ मुहूर्त
अप्रैल 15, 2026, बुधवार
अप्रैल 20, 2026, सोमवार
अप्रैल 21, 2026, मंगलवार 
अप्रैल 25, 2026, शनिवार 
अप्रैल 26, 2026, रविवार
अप्रैल 27, 2026, सोमवार 
अप्रैल 28, 2026, मंगलवार 
अप्रैल 29, 2026, बुधवार
 
विज्ञापन
April-May 2026 Wedding Dates After Kharmas Wedding Season Begins Best Marriage Muhurat and Auspicious Dates
मई 2026 विवाह शुभ मुहूर्त - फोटो : amar ujala

मई 2026 विवाह शुभ मुहूर्त
मई 1, 2026, शुक्रवार
मई 3, 2026, रविवार 
मई 5, 2026, मंगलवार
मई 6, 2026, बुधवार 
मई 7, 2026, बृहस्पतिवार
मई 8, 2026, शुक्रवार 
मई 13, 2026, बुधवार
मई 14, 2026, बृहस्पतिवार 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed