फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर वर्षों बाद बनेगा 2 शक्तिशाली राजयोग, इन राशि वालों को मिलेगा सबकुछ

Mon, 21 Apr 2025 01:06 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 21 Apr 2025 01:06 PM IST
सार

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व होता है। इस बार 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर गजकेसरी और मालव्य राजयोग का संयोग देखने को मिलेगा। इन दोनों ही राजयोग से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। 

विज्ञापन
akshaya tritiya 2025 on 30 april will make auspicious yog gajkesri malavya rajyog
अक्षय तृतीया पर ग्रहों का संयोग - फोटो : Adobe Stock

Akshaya Tritiya 2025:  हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के पर्व का विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया तिथि को अबूझ मूहूर्त माना गया है यानी इस दिन बिना मुहूर्त के विचार किए कोई भी शुभ काम प्रारंभ किया जा सकता है। इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन खासतौर पर सोने के आभूषण खरीदने की मान्यता है। ऐसे माना जाता है अगर अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदा जाय तो व्यक्ति के जीवन पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। इस बार ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन 100 वर्षों पर गजकेसरी और मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष में पंचमहापुरुष राजयोग के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिन जातकों की कुंडली में अगर यह राजयोग होता है उसके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं रहती है। व्यक्ति हमेशा अपने जीवन में सुखों की प्राप्ति करता है। 



इस वर्ष अक्षय तृतीया पर गजकेसरी और मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। आपको बता दें कि गजकेसरी राजयोग चंद्रमा और गुरु की युति से जबकि मालव्य राजयोग शुक्र के अपनी उच्च राशि में प्रवेश करने पर बनता है। 30 अप्रैल को ये दोनों ही राजयोग बनेगा। ज्योतिष में इन दोनों राजयोग को बहुत ही शुभ माना गया है। अक्षय तृतीया के दिन इन दोनों राजयोग के निर्माण से कुछ राशि वालों के लिए आने वाला दिन बहुत ही शुभ और शानदार रहने वाला हो सकता है। भाग्य का अच्छा साथ और अचानक धन लाभ की संभावना भी बन सकती है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर कौन सी राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

akshaya tritiya 2025 on 30 april will make auspicious yog gajkesri malavya rajyog
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
अक्षय तृतीया के दिन गजकेसरी और मालव्य राजयोग का बनना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ और अच्छा फल देने वाला साबित हो सकता है। आपको बता दें कि 30 अप्रैल को गजकेसरी राजयोग आपकी कुंडली से लग्न भाव में जबकि मालव्य राजयोग आपके लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इससे आपकी आय में जबरदस्त बदलाव आ सकता है। अच्छी इनकम हो सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। आर्थिक योजनाएं कारगर हो सकती हैं। नौकरी में वेतन वृद्धि और निवेश से लाभ के योग का निर्माण भी होगा। अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। 

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं ये शुभ योग, इन उपायों के करने से होगा धनलाभ

akshaya tritiya 2025 on 30 april will make auspicious yog gajkesri malavya rajyog
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा इस अक्षय तृतीया पर बनने वाली है। गजकेसरी और मालव्य राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। लाभ के अवसरों में वृद्दि होने की पूरी की पूरी संभावना है। चंद्रमा और गुरु की युति आपकी राशि से चौथे स्थान यानी सुख के भाव में बनेगी, जिससे आपके सुखों में वृद्धि, धन लाभ के अवसरों में बढ़ोतरी और भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। जमीन-जायदाद से अच्छा खासा लाभ और धन एकत्रित हो सकता है। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के अच्छे योग भी बन सकते हैं। परिवार में सुख और शांति आएगी। 

Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया के दिन घर के इन जगहों पर जरूर जलाएं दीया, मां लक्ष्मी बरसाएंगी की कृपा

विज्ञापन
विज्ञापन
akshaya tritiya 2025 on 30 april will make auspicious yog gajkesri malavya rajyog
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया पर बना दो राजयोग बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। गजकेसरी राजयोग जहां आपकी राशि से चौथे भाव पर बनेगा तो वहीं मालव्य राजयोग आपकी राशि से दूसरे स्थान यानी धन भाव में बनने जा रहा है। इन दोनों ही राजयोग के निर्माण से आपको धन लाभ और वाहन-जमीन से अच्छा लाभ मिल सकता है। इस दौरान कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। आर्थिक योजनाएं सफल रहेंगी। आपके कार्यों में सफलता प्राप्ति होने आपको कई दिनों का काम पूरा होगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। 

Akshaya Tritiya 2025 Upay: अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, धन की देवी लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed