Akshaya Tritiya 2025: हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस बार यह शुभ दिन 30 अप्रैल को पड़ रहा है। यह पर्व माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा और विश्वास से की गई पूजा का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। इस दिन शुभ वस्तुओं की खरीद से जीवन में कभी भी धन और सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती।
Akshya Tritiya 2025: इस मूलांक के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाली है अक्षय तृतीया, धन-धान्य में होगी वृद्धि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार की अक्षय तृतीया विशेष रूप से उन लोगों के लिए भाग्यशाली रहने वाली है जिनका मूलांक 1 है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
मूलांक 1 के लिए अक्षय तृतीया के शुभ संकेत
1 तारीख को जन्मे लोग
जिन लोगों का जन्म 1 तारीख को हुआ है, उनके प्रयासों को इस दिन मनचाही सफलता मिल सकती है। आर्थिक पक्ष पहले की तुलना में बेहतर होगा और किसी रुके हुए कार्य में प्रगति के संकेत भी दिख रहे हैं।
10 तारीख को जन्मे लोग
10 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 1 होता है। इनके लिए यह दिन आर्थिक समृद्धि लेकर आ सकता है। आपको अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है और कार्यस्थल पर उन्नति के योग भी बन रहे हैं।
Somvar Upay: सोमवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय, महादेव की बरसेगी कृपा, धन-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी
Akshaya Tritiya: जानिए क्यों इतना खास है अक्षय तृतीया, सुख-समृद्धि के लिए इस दिन करें ये उपाय
19 तारीख को जन्मे लोग
जिन लोगों का जन्मदिन 19 तारीख को आता है उनका मूलांक भी एक होता है। इनके करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। इनका विदेश में नौकरी पाने का सपना भी साकार हो सकता है। इसके अलावा कोई नई संभावनाएं दस्तक दे सकती हैं।
28 तारीख को जन्मे लोग
28 तारीख को जन्मे लोगों को इस दिन किसी नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इस दिन आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, तो आपके पक्ष में जा सकता है।
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर इस विधि से करें मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा, घर में होगी बरकत
Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर कर सकते हैं ये शुभ और मांगलिक कार्य, जान लें 5 अबूझ मुहूर्त
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।