{"_id":"5ea1679a84b2c46bd30503e4","slug":"akshaya-tritiya-2020-dos-and-don-ts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshaya Tritiya 2020: अक्षय तृतीया आज, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Akshaya Tritiya 2020: अक्षय तृतीया आज, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं
Sun, 26 Apr 2020 02:56 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 26 Apr 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
akshaya tritiya 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पावन पर्व आज है। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण होती है। आइए, आज जानते हैं इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं...
akshaya tritiya 2020
- अक्षय तृतीया के दिन क्या करें
दान करें
- अक्षय तृतीया के पावन दिन दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। इस तिथि पर दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने का कई गुना फल मिलता है। इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें।
akshaya tritiya 2020
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा
- अक्षय तृतीया का दिन शुभ होता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस पावन तिथि पर सुबह स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
akshaya tritiya 2020
भगवान को भोग लगाएं
- अक्षय तृतीया के पावन मौके पर भगवान को भोग लगाना चाहिए। आप अपनी इच्छानुसार भोग लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें, भगवान को सात्विक आहार का भोग लगाया जाता है। भगवान को भोग लगाने के बाद, भोग का हिस्सा गाया को खिला दें और बाकी को परिवाार के सभी लोगों में बांट दें।
विज्ञापन
- अक्षय तृतीया के दिन क्या न करें
वाद- विवाद से दूर रहें
- अक्षय तृतीया का दिन शुभ होता है, इस दिन भगवान का स्मरण करना चाहिए। इस पावन तिथि पर किसी से भी वाद- विवाद न करें। लड़ाई- झगड़ा करने से मन अशांत हो जाता है।