फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 7 कारणों से महाभारत के युद्ध में अर्जुन के हाथों मारा गया दानवीर कर्ण

Thu, 17 Aug 2017 03:04 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
Mahabharat: 7 reason of karna vadh in mahabharat war
महाभारत
महाभारत का महायुद्ध 18 द‌िनों तक चला इस युद्ध में सतरहवें द‌िन कौरवों के सेनापत‌ि कर्ण को वीरगत‌ि प्राप्त हुई जब अर्जुन ने न‌िहत्‍थे कर्ण पर द‌िव्यास्‍त्र का प्रयोग कर द‌िया। अर्जुन के द‌िव्यास्‍त्र से कर्ण की मृत्यु हो गई लेक‌िन यह पूरा सत्य नहीं है। दरअसल इसके पीछे 7 ऐसे कारण हैं जो नहीं होते तो कर्ण का अर्जुन के हाथों मरना असंभव होता।

इन 7 कारणों से महाभारत के युद्ध में अर्जुन के हाथों मारा गया दानवीर कर्ण

Mahabharat: 7 reason of karna vadh in mahabharat war
महाभारत

कर्ण दानवीर था लेक‌िन जीवन भर भाग्य ने उनके साथ कंजूसी द‌िखाई। जन्म के साथ ही मां का साथ छूट गया। मां ने बदनामी के डर से कर्ण को जन्म लेने के साथ ही बक्से में बंद करके गंगा में प्रवाह‌ित कर द‌िया। इससे कर्ण को अपनी वास्तव‌िकता का ज्ञान नहीं हो पाया और यह उसके ल‌िए मृत्यु का कारण बन गया। गुरु परशुराम जी ने कर्ण को शाप दे द‌िया क‌ि तुम मेरी दी हुई श‌िक्षा उस समय भूल जाओगे जब तुम्हें इसकी सबसे ज्यादा जरुरत होगी। शाप की वजह यह थी क‌ि कर्ण ने क्षत्र‌ियों के समान साहस का पर‌िचय द‌िया था ज‌िससे गुरु परशुराम क्रोध‌ित हो गए क्योंक‌ि उन्होंने क्षत्र‌ियों को ज्ञान न देने की प्रत‌िज्ञा ली हुई थी। और सत्‍य भी यही था क‌ि कर्ण एक क्षत्र‌िय थे और वास्तव‌िकता का बोध नहीं होने की वजह से खुद को सूत पुत्र बताया था।

इन 7 कारणों से महाभारत के युद्ध में अर्जुन के हाथों मारा गया दानवीर कर्ण

Mahabharat: 7 reason of karna vadh in mahabharat war
कर्ण महाभारत

अर्जुन के हाथों कर्ण की मौत के पीछे दूसरा कारण एक ब्राह्मण का शाप था। एक बार कर्ण अपने रथ से जा रहे थे तेज रफ्तार रथ के नीचे एक गाय की बछ‌िया आ गई ज‌िससे उसकी मृत्यु हो गई। ब्राह्मण ने क्रोध में आकर कर्ण को शाप दे द‌िया क‌ि ज‌िस रथ पर चढ़कर अहंकार में तुमने गाय के बछ‌िया का वध क‌िया है उसी प्रकार न‌िर्णायक युद्ध में तुम्हारे रथ का पह‌िया धरती न‌िगल जाएगी और तुम मृत्यु को प्राप्त होगे। महाभारत के न‌िर्णयक युद्ध में कर्ण के रथ का पह‌िया धरती में धंस गया और इसे न‌िकालते समय अर्जुन ने द‌िव्यास्‍त्र का प्रयोग कर द‌िया। इस समय कर्ण परशुराम जी के शाप के कारण ब्रह्मास्‍त्र का प्रयोग नहीं कर पाए और मृत्यु को प्राप्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 7 कारणों से महाभारत के युद्ध में अर्जुन के हाथों मारा गया दानवीर कर्ण

Mahabharat: 7 reason of karna vadh in mahabharat war
कर्ण और अर्जुन युद्ध

अर्जुन के हाथों कर्ण के मारे जाने की तीसरी वजह कर्ण का महादानी होना था। कर्ण हर द‌िन सूर्य देव की पूजा करता था और उस समय जो भी कर्ण से दान मांगता था उसे कर्ण दान देते थे। महाभारत युद्ध में अर्जुन की रक्षा के ल‌िए देवराज इंद्र ने कर्ण से भगवान सूर्य से प्राप्त कवच और कुंडल दान में मांग ल‌िया। द‌िव्य कवच और कुंडल कर्ण दान नहीं करते तो उन पर क‌िसी द‌िव्यास्‍त्र का प्रभाव नहीं होता और वह जीव‌ित रहते।

विज्ञापन

इन 7 कारणों से महाभारत के युद्ध में अर्जुन के हाथों मारा गया दानवीर कर्ण

Mahabharat: 7 reason of karna vadh in mahabharat war
महाभ्‍ाारत

देवराज इंद्र के द‌िव्यास्‍त्र का घटोत्कच पर प्रयोग कर्ण की मृत्यु का कारण बना। कवच कुंडल दान के बदले कर्ण को देवराज से शक्त‌ि वाण म‌िला था ज‌िसका प्रयोग कर्ण ही बार कर सकता था। कर्ण ने इस वाण को अर्जुन के ल‌िए बचाकर रखा था लेक‌िन घटोत्कच के आतंक से परेशान हो कर कर्ण को शक्त‌ि वाण का प्रयोग घटोत्कच पर करना पड़ गया। अगर ऐसा नहीं होता तो महाभारत के युद्ध का प‌र‌िणाम कुछ और ही होता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed