फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वजन्म के रहस्य से पर्दा उठाइये, जानिए जवाहर लाल नेहरु क्या थे पूर्वजन्म में

Fri, 20 Jan 2017 04:43 PM IST
राकेश्ा झा/टीम डिजिटल
राकेश्ा झा/टीम डिजिटल Updated Fri, 20 Jan 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
prebirth mystery of jawahar lal nehru
जवाहरलाल नेहरु

जन्म और मृत्यु का रहस्य ऐसा है ज‌िसे आप ज‌ितने करीब से जानते जाएंगे इसका रहस्य और गहरा एवं रोमांचक होता जाता है। इसकी वजह यह है क‌ि मृत्यु से लेकर पुनर्जन्म तक की सभी घटनाएं उस पर्दे के पीछे घट‌ित होती हैं ज‌‌िसे देख पाना हमारी लौक‌िक आंखों द्वारा संभव नहीं है। इसल‌िए कुछ लोग मृत्‍यु के बाद पुनर्जन्म की बातों पर यकीन नहीं करते हैं लेक‌िन कुदरत कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं सामने लाकर रख देती है क‌ि चाहें न चाहें हमें मानना पड़ता है क‌ि मृत्यु के बाद भी जीवन के तार जुड़े रहते हैं जो जन्म जन्मांतर तक साथ चलते हैं। इसी क्रम के एक रोचक घटना आपके सामने प्रस्तुत है जो भारत के पहले प्रधानमंत्री पंड‌ित जवाहर लाल नेहरू के पूर्वजन्म के रहस्य से पर्दा उठाने वाली है।

पूर्वजन्म के रहस्य से पर्दा उठाइये, जान‌िए जवाहर लाल नेहरु क्या थे पूर्वजन्म में

prebirth mystery of jawahar lal nehru
क‌िश्‍ान

'रहस्य पुनर्जन्मों का' नामक पुस्तक में मुन‌ि क‌िशनलाल जी ने एक घटना का उल्लेख करते हुए ल‌िखा है क‌ि बात उन द‌िनों क‌ी है जब पंड‌ित मोतीलाल नेहरु जी, पंड‌ित मनमोहन मालवीय जी और दीनदयाल शास्‍त्री जी के साथ ऋष‌िकेश भ्रमण करने के ल‌िए गए थे।  भ्रमण करते समय मालवीय जी को एक पेड़ के आगे एक हांडी लटकती द‌िखी लोगों से पूछने पर पता चला क‌ि यह एक द‌िव्य साधु की हांडी है।

पूर्वजन्म के रहस्य से पर्दा उठाइये, जान‌िए जवाहर लाल नेहरु क्या थे पूर्वजन्म में

prebirth mystery of jawahar lal nehru
साधु

साधु महाराज हमेशा पेड़ पर रहकर तपस्या करते हैं केवल सुबह के समय एक बार वृक्ष से उतरते हैं और गंगा स्नान करके वापस वृक्ष पर चढ़ जाते हैं। इस समय हांडी में कुछ खाने को म‌िल जाता है तो भगवान का प्रसाद मानकर खा लेते हैं। इसके बाद वापस तपस्या में लीन हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वजन्म के रहस्य से पर्दा उठाइये, जान‌िए जवाहर लाल नेहरु क्या थे पूर्वजन्म में

prebirth mystery of jawahar lal nehru
हरिद्वार अर्द्ध कुंभ

साधु की बातें सुनकर मालवीय जी के मन में उत्सुकता जगी और अगले द‌िन मोतीलाल नेहरु और दीनदयाल शास्‍त्री जी को साथ में लेकर उस वृक्ष के पास आ गए जहां साधु न‌िवास करते थे। संयोग से उस समय साधु महाराज गंगा स्नान करने गए थे इसल‌िए सभी लोग वहां बैठकर इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद साधु महाराज वहां आ गए और वृक्ष पर चढ़ने लगे तभी मनमोहन मालवीय जी ने साधु महाराज को प्रणाम करके अपना पर‌िचय द‌िया।

विज्ञापन

पूर्वजन्म के रहस्य से पर्दा उठाइये, जान‌िए जवाहर लाल नेहरु क्या थे पूर्वजन्म में

prebirth mystery of jawahar lal nehru
मदन मोहन मालवीय

साधु महाराज ने पूछा क‌ि आप लोग क्या चाहते हैं। मदनमोहन मालवीय जी ने बताया क‌ि मोतीलाल जी संतान की अभ‌िलाषा रखते हैं, इनके बारे में बताइये। साधु महाराज ने मोतीलाल जी को गौर से देखा और कहा क‌ि इन्हें पुत्र की प्राप्त‌ि नहीं होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed