फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के 5 शापित जगह जहां जाना खतरे से खाली नहीं

Sat, 16 Jul 2016 11:57 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली। Updated Sat, 16 Jul 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
cursed place in india
रहस्‍य

कहते हैं दुन‌िया रहस्यों से भरी हुई है और समय-समय पर रहस्यों से पर्दे हटते रहे हैं। लेक‌िन कुछ रहस्य ऐसे हैं ज‌िनसे पर्दा हटाने की ज‌ितनी बार कोश‌िश हुई रहस्य और भी गहरा होता चला गया है। ऐसे ही कई रहस्यों को छुपाए हुए हैं भारत के कुछ महल, खंडहर, मंद‌िर, और क‌िले। कहते हैं कई लोग इन स्‍थानों के रहस्यों को जानने के ल‌िए जान की बाजी भी लगाई और अपनी जान भी गंवाई लेक‌िन राज अब भी बरकरार है क्योंक‌ि ये जगहें हैं शाप‌ित।

राजस्‍थान के बारमेर ज‌िले में स्‍थ‌ित‌ क‌िराडू मंद‌िर

cursed place in india
क‌िराडू मंद‌िर

ये है राजस्‍थान के बारमेर ज‌िले में स्‍थ‌ित‌ क‌िराडू मंद‌िर। कहते हैं वर्षों पहले किराडू में एक तपस्वी पधारे। इनके साथ शिष्यों की एक टोली थी। तपस्वी एक दिन शिष्यों को गांव में छोड़कर देशाटन के लिए चले गए। इस बीच शिष्यों का स्वास्थ्य खराब हो गया। गांव वालों ने इनकी कोई मदद नहीं की। तपस्वी जब वापस किराडू लौटे और अपने शिष्यों की दुर्दशा देखी तो गांव वालों को शाप दे दिया कि जहां के लोगों के हृदय पाषाण के हैं वह इंसान बने रहने योग्य नहीं हैं इसलिए सब पत्थर के हो जाएं। आज भी लोग बताते हैं क‌ि यहां साधु का शाप बना हुआ है और शाम ढ़लने के बाद कोई भी यहां नहीं ठहरता।

तांत्र‌िक के श्‍ााप से उजाड़ हुअा क‌िला

cursed place in india
भ्‍ाानगढ़

राजस्‍थान में क‌िराडू मंद‌िर के अलावा एक क‌िला है ज‌िसे शाप‌ित माना जाता है। इस क‌िले के बाहर भारतीय पुरातत्व व‌िभाग की ओर से चेतावनी लगाई गई है क‌ि रात के समय क‌िले में प्रवेश वर्ज‌ित है। यह बदनाम क‌िला है भानगढ़ का क‌िला। कहते हैं इस क‌िले को एक तांत्र‌िक का शाप है। तांत्र‌िक के शाप की वजह से यह क‌िला रातों रात व‌िरान हो गया ऐसा माना जाता है। कहते हैं क‌िले में उस तांत्र‌िक का शाप आज भी कायम है और कुछ अजीबो गरीब घटनाएं होती हैं। हलांक‌ि द‌िन के समय सैलानी इस क‌िले में मजे से घूमते देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के 10 शाप‌ित जगह जहां जाना खतरे से खाली नहीं

cursed place in india
कुलधरा

जैसलमेर से करीब 18 क‌िलोमीटर दूर स्‍थ‌ित है कुलधारा गांव। करीब 200 सालों से व‌िरान इस गांव को शाप‌ित माना जाता है। कहते हैं इस गांव में पालीवाल ब्राह्मण रहा करते थे। गांव की एक लड़की पर दीवान की गंदी नजर थी और उसे पाने के ल‌िए दीवान ने गांव वालों को धमकी दी। परेशान गांव वालों ने रातों रात गांव छोड़ द‌िया और जाते-जाते शाप दे गए क‌ि कभी यह गांव आबाद नहीं होगा। इस शाप के कारण आज भी यह गांव व‌िरान और कहते हैं क‌ि अक्सर इस गांव में अनहोनी घटनाएं होती हैं।

विज्ञापन

भारत के 5 शाप‌ित जगह जहां जाना खतरे से खाली नहीं

cursed place in india
जगतपाल क‌िला
झारखंड की राजधानी रांची से 18 किलोमीटर की दूरी पर पिठौरिया गांव में राजा जगतपाल स‌िंह का क‌िला है। इस क‌िले को शाप‌ित माना जाता है। कहते हैं राजा जगतपाल ने क्रांत‌िकारी ठाकुर विश्वनाथ नाथ शाहदेव के ख‌िलाफ अंग्रेजों का पक्ष लेते हुए गवाही दी थी ज‌िससे क्रांत‌िकारी विश्वनाथ नाथ शाहदेव को मौत की सजा म‌िली। मरते हुए शाहदेव ने शाप द‌िया क‌ि जगतपाल का क‌िला व‌िरान हो जाएगा और इस पर ब‌िजली ग‌िरेगी। उस शाप के कारण क‌िले पर वर्षों से ब‌िजली ग‌िरती आ रही है।

16 जुलाई को पढ़‌िए, सूर्य के कार्क राश‌ि में आने से आपकी राश‌ि और देश दुन‌िया पर क्या असर होने वाला है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed